mumbai police action on sinking barge p 305 fir against many people including captain after complaint by chief engineer maharashtra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मुंबई : अरब सागर में बार्ज P-305 जहाज डूबने और उसकी वजह से हुई मौतों के मामले में मुंबई पुलिस ने कप्तान समेत कई जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है / पुलिस ने बार्ज के कप्तान राकेश बल्लभ समेत अन्य लोगों के खिलाफ धारा 304 (2) यानी गैर-इरादतन हत्या, 338 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है / मुंबई के येलो गेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की जांच में जुट गई है /
.उधर, मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में चक्रवात ताउते के दौरान डूबे बार्ज पी-305 (P-305 barge) के मुख्य इंजीनियर रहमान शेख ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि बार्ज पी-305 के कप्तान ने चक्रवात की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया, जिस वजह से चालक दल के कम से कम 49 सदस्यों की मौत हो गई / रहमान ने बार्ज पी-305 की समुद्री यात्रा के योग्य होने पर भी सवाल किया है /
. .बता दें कि बार्ज पी-305 सोमवार शाम को अरब सागर में डूब गया था / इस पर सरकारी कंपनी ओएनजीसी के अपटतीय तेल खनन प्लेटफॉर्म के रखरखाव के काम में लगे कर्मी मौजूद थे / शेख इस दुर्घटना में घायल हो गए थे /
.
उन्होंने स्वस्थ होने के बाद एक वीडियो में कहा कि कप्तान बलविंदर सिंह ने जोर दिया कि हवा की रफ्तार बहुत तेज नहीं होगी और चक्रवात सिर्फ एक घंटे रुकेगा / बलविंदर सिंह उन 26 लोगों में शामिल हैं जो अब भी लापता हैं / बताया जाता है कि वह जीवन रक्षक जैकेट के बिना ही समंदर में कूद गए थे / रहमान को भी 24 घंटे में पानी में रहना पड़ा और फिर नौसेना ने उन्हें बचाया / बार्ज पी-305 पर 261 लोग मौजूद थे /
. .अरब सागर में चार दिन पहले पी305 बजरे के डूबने के कारण मारे गए लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 49 हो गई, लेकिन 26 लोग अब भी लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल का तलाश एवं बचाव अभियान जारी है / टगबोट ‘वरप्रदा’ के हादसे का शिकार होने के बाद लापता हुए 11 लोगों के लिए भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है /
.हालांकि चक्रवात ताउते की तबाही में और लोगों के जीवित बचे होने की संभावना खत्म हो चुकी है / उल्लेखनीय है कि बजरा पी305 चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और फिर सोमवार को डूब गया था /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
mumbai police action on sinking barge p 305 fir against many people including captain after complaint by chief engineer maharashtra


































