PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

गोलियों की गूंज से दहला पंजाब का यह इलाका, चाचा-भतीजे की हत्या कर भाग खड़ा हुआ हमलावर, इलाके में फैली सनसनी,

murder in tarn taran uncle and nephew shot dead in tarn taran Punjab

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : तरनतारन के थाना वैरोवाल के गांव नागोके में आधी रात को चाचा-भतीजा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई / पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को कब्जे में लेकर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है / घटना मंगलवार देर रात की है, जहां के अधीन पड़ते गांव नागोके निवासी अमृतपाल सिंह के घर के आगे मोहल्ले के ही कुछ लोग इकठे होते थे, जिसको लेकर परिवार की ओर से ऐतराज जताया गया था /

.

.

कुछ दिन पहले दोनों गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया / मगर गांव के लोगों ने दोनों को आपस में बिठाकर राजीनामा करवा दिया / मंगलवार की रात को दोनों गुटों में दोबारा कहासुनी हुई, जिस दौरान अमृतपाल सिंह अपने चाचा लखबीर सिंह के साथ घर के बाहर मौजूद था कि युद्धवीर सिंह ने अपने भाई तेजबीर सिंह के इलावा लवप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, कवलजीत सिंह निवासी गांव नागोके और नमक नौजवान से मिलकर चाचा भतीजा पर गोलियां चलाई /

.

.

गोलियां लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई / घटना का पता चलते ही डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल, थाना प्रभारी वरिंदर सिंह खोसा मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी / डीएसपी बल्ल ने मीडिया के बंधुओं को बताया कि मनदीप सिंह के बयानों पर थाना वैरोवाल में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके शव कब्जे में ले लिए गए हैं / पुलिस का कहना है कि आरोपितों के पास 32 बोर के रिवाल्वर थे /

.

.

आपको यह भी बता दें कि अमृतपाल सिंह की मंगनी की तैयारी की जा रही थीं जबकि लखबीर सिंह अपनी बेटी को विदेश भेजना चाहता था / डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि आरोपितों के घर छापामारी की गई मगर वह परिवारों समेत फरार हो गए हैं / फिलहाल मोबाइल काल की डिटेल के माध्यम से लोकेशन ढूंढी जा रही है / पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें