PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

चंडीगढ़ में नर्स की हत्या करने वाले आरोपी ने टीवी के सामने कबूला जुर्म, स्टूडियो से पुलिस ने किया गिरफ्तार,

murderer of nurse arrest in chandigarh Punjab

.
.

murderer of nurse arrest in chandigarh Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : नववर्ष की रात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित होटल स्काई में गर्लफ्रेंड नर्स सरबजोत काैर की हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है / आरोपी का नाम मनिंदर है और उसे टीवी स्टूडियो से गिरफ्तार किया गया है / आरोपी ने पंजाबी चैनल के स्टूडियो में पहुंचकर कबूल किया कि उसने ही सरबजीत काैर का कत्ल किया था /

.
.

इस दौरान उसने यह भी माना कि 2010 में भी उसने एक लड़की का कत्ल किया था तब उसने 5 साल जेल काटी थी और हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी / सरबजोत संगरूर की रहने वाली थी व मोहाली के सेक्टर 69 में स्थित ग्रेशियन सुपर स्पेशिएलटी अस्पताल में बताैर नर्स काम करती थी / दरअसल आज मनिंदर चैनल के दफ्तर पहुंचा व उसने बताया कि कत्ल उसने किया था /

.

मनिंदर व सरबजोत की मुलाकात लगभग दो साल पहले एक मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गए, हालांकि, दोनों ने अपने संबंधों की जानकारी परिजनों को लगभग डेढ़ साल बाद दी / जिसके बाद ही युवती के परिजनों ने दोनों की शादी से इन्कार कर दिया था /

.
.

इसके बावजूद दोनों परिजनों को मनाने की कोशिश में लगे थे / दोनों अक्सर आपस में मिलते-जुलते भी थे / वहीं, वीरवार को जीएमसीएच-32 में डॉक्टरो के स्पेशल पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें पता चला है कि आरोपित ने युवती के गले पर चाकू से एक ही वार में हत्या कर दी थी /

.

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /

murderer of nurse arrest in chandigarh Punjab