PTB News

Latest news
JEE Advanced Result 2025 परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें, प्रीत नगर इलाके में नशा तस्कर को पकड़ने गई CIA की टीम पर किया हमला, 2 पुलिसकर्मी हुए घायल, जालंधर जिले में फिर होगा ब्लैकआउट, कितने बजे जाएगी बिजली, जिलाधीश ने समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर ... PCM SD सीनियर सेकेंडरी कॉलेजिएट स्कूल में पवित्र हवन समारोह के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआ... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल नूरपुर रोड शाखा के कॉमर्स छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन, जालंधर, भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा के रिमांड के बाद महिल... नितिन कोहली के AAP में शामिल होने के बाद BJP नेता मनोरंजन कालिया ने किया बड़ा खुलासा, लुधियाना पश्चिम उप-चुनाव : AAP उम्मीदवार ने आज दाखिल किया नामांकन, आप ने निकला विशाल रोड शो, जालंधर, विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान क्या डकार चूका है पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शहर के नामी... विजलेंस की गिरफ्त में चल रहे रमन अरोड़ा के रिश्तेदारों पर भी गिरी जांच की आंच, रमन अरोड़ा को साथ लेकर...
Translate

Navjot Singh Sidhu ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया बड़ा खुलासा,

navjot-singh-sidhu-live-jalandhar-press-conference-big-expose-punjab

PTB Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर पंजाब सरकार पर बरस पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर असल मुद्दों से भटकाने और सभी का ध्यान सतलुज यमुना लिंक (SYL) की तरफ केंद्रित करने के आरोप लगा दिए हैं। उनका कहना है कि पंजाब के पास पानी कम है, लेकिन जो पानी है, उसे बचाने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है।

.

.

यह पंजाब की त्रास्दी रही है। लोगों ने अपने फायदे के लिए सिस्टम को बदल दिया और पंजाब को पीछे धकेल दिया। आज भी असली मुद्दों से ध्यान को भटकाया जा रहा है। अब SYL का मसला निकाल लिया। पंजाब में पानी की कमी है। 10 सालों में बारिश 30 प्रतशत कम हुई है। साफ ही पंजाब के पास पानी देने के लिए नहीं है। लेकिन ये सिर्फ भटकाने के लिए उठाया गया। असल मुद्दा ये है कि पानी जो हमारे पास है, उसकी मैनेजमेंट कैसे करनी है।

.

80 प्रतिशत पंजाब वॉटर डार्क जोन में है। पानी की दिक्कत इतनी अधिक बढ़ चकी है कि पीने का पानी नहीं है। मालवा से कैसंर ट्रेनें चल रही हैं। नहरी पानी जो पीने के लिए लोगों को मिलना चाहिए, वे हम दूषित कर चुके हैं। पंजाब के हरिके का पानी जो ए ग्रेड पीने लायक था, अब सी ग्रेड हो चुका है। अब सिर्फ पंजाब में रोपड़ नहर का पानी ही पीने योग्य रहा है। लेकिन क्या पंजाब के लोगों को पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाना उनका हक नहीं है।

.

नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कहीं भी जमीनी पानी को रीचार्ज करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। घरों में वॉटर रीचार्ज वैल का प्रावधान है, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। कनाल इरिग्रेशन को रिस्टोर करो, उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में रेता 15000 रुपए तीन सैंकड़ा मिल रहा है। जो कांग्रेस के समय 3300 रुपए में मिल रहा था। पंजाब 17 से 20 रुपए में बिजली खरीद रहा है। पीएसपीसीएल को गिरवी रख लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। किसानों को मंडिया बना कर देने की बात कही थी, जहां अच्छे दाम मिलें।

.

शराब से रेवेन्यू इकट‌्ठा करने की बातें होती थी। लेकिन इल्लीगल शराब बिक रही है। पंजाब के इन मुद्दों पर कोई बात करने को तैयार नहीं है। सिद्धू का कहना है कि पंजाब में नशा बंद करने की बातें होती थी। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। पंजाब में राजनेताओं, पुलिस और तस्करों का नैक्सस चल रहा है। जिसे तोड़ना होगा। ये भाईवाला सिस्टम बदलना पड़ेगा।

.

पंजाब में एजुकेशन पॉलिसी रह कहां गई। नौजवान ही गांवों में नहीं रहा है तो पॉलिसी किस के लिए है। विदेश में ट्राला चलाने वाला वहां 7000 डॉलर कमा रहा है। लेकिन सरकार यहां बातें बना रही है। हमारे पास टीचर्स, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी नहीं है, लेकिन उनकी डिजर्व सैलरी तो दो। पंजाब में बेअदबी के मामलों में आज तक इंसाफ नहीं मिला। SIT बना दी। SIT का मतलब है बैठ जाओ। SIT बना बना कर केस के असल एविडेंसिस को इतना कमजोर कर दिया गया है कि अब कुछ हो नहीं सकता।

Latest News

.

Latest News