PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ हेतु हवन का आयोजन,

new-academic-session-begins-with-havan-at-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में नव सत्र के शुभारंभ के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। विशेषातिथि के रूप में लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य श्री सुरेन्द्र सेठ, डॉ. सुषमा चावला तथा श्री एस.पी. सहदेव उपस्थित रहे। ईश्वर के आशीर्वाद हेतु मंत्र जाप द्वारा हवन किया गया।

.

.

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने परमात्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारी संस्था विकास पथ पर अग्रसर होते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीकी युग है और हमें उस के अनुरूप बदलना होगा। उन्होंने अध्यापक वर्ग को समय के अनुरूप स्वयं को अपडेट करने का प्रण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने व उन्हें हर क्षेत्र में सक्षम बनाने में प्रयासरत रहती है।

.

उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। श्री एन.के. सूद ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि संस्था सदैव ही उन्नति पथ पर आगे बढ़ती रहे। उन्होंने अध्यापक वर्ग को नवीनतम ज्ञान से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया और छात्राओं को शुभकामनाएं दी। श्री सुरेन्द्र सेठ ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अपने प्रेरणा स्रोत को अपने समक्ष रखें और जीवन में आगे कैसे बढऩा है, इसे निर्धारित करें।

.

उन्होंने छात्राओं को उच्च पद प्राप्त करने हेतु कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर संगीत विभाग द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। डॉ. ममता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। हवन की समाप्ति डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा सृष्टि के कल्याण हेतु शांति पाठ से की गई। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन-टीचिंग सदस्य उपस्थित रहे।

.

.