PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के नया मुख्यमंत्री जिस चमकौर साहिब से हैं, वह कहलाती है शहीदों की धरती, जाने पूरा इतिहास,

new chief minister charanjit singh channi mla from chamkaur sahib land of martyrs guru gobind singh history of chamkaur Punjab

PTB Big Political न्यूज़ चमकौर साहिब : सियासी उठापठक के बाद पंजाब को नया मुख्यमंत्री मिल गया है / चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने राज्य के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली / वह प्रदेश के पहले दलित सीएम हैं / अचानक से सीएम पद के दावेदार बन चन्नी ने सभी को चौंका दिया है / चरणजीत सिंह चन्नी जिस विधानसभा सीट से विधायक हैं, उसका इतिहास भी कम रोचक नहीं है /

.

.

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब (Punjab) के चमकौर साहिब (Chamkaur Sahib) से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक चुने गए थे / पहली बार इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस के टिकट की दावेदारी पेश की, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया / मगर चन्नी ने हार नहीं मानी और वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गए / उन्होंने जीत हासिल कर खुद को साबित किया / बाद में अकाली दल (Akali Dal) में शामिल हुए, लेकिन जल्द ही कांग्रेस में आ गए / वह तीन बार ये इस विधानसभा से विधायक हैं /

.

पंजाब के रूपनगर जिले का एक शहर है चमकौर साहिब इसकी पहचान सिर्फ इतनी ही नहीं है, ना सिर्फ पंजाब बल्कि देश के इतिहास में इस शहर का खासा महत्व है / चमकौर साहिब को शहीदों की धरती भी कहा जाता है / इसी धरती पर गुरु गोविंद सिंह जी (Guru Gobind Singh) के बड़े साहिबजादों बाबा अजीत सिंह (Ajit Singh) और बाबा जुझार सिंह (Jujhar Singh) के अलावा तीनों भाई मोहकम सिंह, हिम्मत सिंह और साहिब सिंह ने मुगलों से लड़ते हुए अपनी शहादत दी थी / उनके साथ 40 और लोगों ने मुगलों से लोहा लिया था और शहीद हुए थे /

.

.

दिसंबर, 1704 में गुरु गोविंद सिंह और मुगलों की सेना के बीच चमकौर में ही भीषण युद्ध लड़ा गया था / गुरु गोविंद सिंह आनंदपुर साहिब (Anandpur Sahib) छोड़कर चमकौर पहुंचे थे / वहीं मुगलों ने अपना वादा तोड़ते हुए उनके पीछे विशाल सेना भेज दी और उन पर हमला कर दिया / यह लड़ाई आनंदपुर साहिब से सरसा नदी तक चलती रही / बाद में गुरु गोविंद सिंह अपने दो बड़े साहिबजादों, पंज प्यारों और मुठ्ठी भर लोगों के साथ चमकौर में आ रुके /

.

उधर मुगलों की 10 लाख के करीब फौज यहां आ पहुंची / गुरु गोविंद सिंह के साथ उस समय 40 लोग ही थे / इसके बावजूद 43 लोगों ने मिलकर मुगलों की सेना का कत्लेआम मचा दिया / गुरु गोविंद सिंह को मुगल पकड़ने में नाकामयाब रहे, लेकिन बाकी शहीद हो गए /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें