Newly appointed Commissioner of Municipal Corporation Jalandh, Karanesh Sharma was welcomed by Councilor Shelly Khanna of Ward No. 17 Jalandhar
वहीं इलाके की समस्याओं से भी करवाया अवगत,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : आज वार्ड नं. 17 से पार्षद शैली खन्ना ने नगर निगम जालंधर के नवनयुक्त कमिश्नर करनेश शर्मा को अपने और अपने समूह वार्ड निवासियों व समूह शहर निवासयिों की तरफ से हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करने के लिए उनके ऑफिस में पहुंचे /
.इस दौरान पार्षद शैली खन्ना के साथ उनके पति भी मुख्य रूप से उपस्थित थे और इस दौरान उन्होंने निगम कमिश्नर करनेश शर्मा को उपहार के रूप में गमला जिसमें बूटा लगा हुआ था भेंट किया व इलाके की समस्याओं से अवगत करवाया / इस दौरान उन्होंने नवनयुक्त कमिश्नर बीते ढाई सालों में हुए 9 काम जो हाऊस में पास हुए, जिसमें से सिर्फ मैन्टनैंस का काम ही गत वर्ष मैं करवा सकी हूँ और बाकी रहते 8 काम जो अभी भी वैसे ही चलते आ रहे हैं की जानकारी दी /
.उन्होंने यह भी कहा की हाऊस में तो काम जल्द ही पास-पास कह कर प्रवान कर दिए जाते है पर हकीकत में वह काम अभी तक उन्हें कोई अंजाम नहीं दिया गया, जोकि जनता के साथ सरासर मजाक है / उन्होंने यह भी कहा कि इन कामों में से एक काम के तो वर्क आर्डर भी 09-01-20 को कर दिये गये थे जिसे ठेकेदार ने 27-01-20 को रसीव भी कर लिया था पर आज तक इस पर भी कोई काम नहीं हुआ इसे जल्द से जल्द करवाने की बात भी कही /
वहीं उन्होंने पिछले ढाई साल में 11 सफाई कर्मचारी है जबकि लुधियाना से आए (इंस्पैक्टर) जी ने भी सारा मौका देखकर माना था कि मुझे मेरे वार्ड के लिए कम से कम 60 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है / निगम द्वारा (मुत्यू के उपरान्त) निगम कर्मी के किसी रिश्तेदार को काम पर रखा जाता है, कृपया उन में से कुछ कर्मचारियों को हमारे वार्ड 17 में भेजने की बात भी की गई /
.उन्होंने इस दौरान गुरू गोबिन्द सिंह एवेन्यू की सड़के 40 / 60 / 80 फीट चौड़ी है जो कि रोड स्वीपिंग मशीन द्वारा साफ की जा सकती हैं / तब तक मशीन द्वारा यह काम करवाने की भी बात की गई सात ही वार्ड 17 के अन्तर्गत आते गुरू गोबिन्द सिंह एवेन्यू और बशीरपुरा में आते पार्कों के रख-रखाव के लिए बनते पैसे भी जल्द से जल्द रिलीज करवाने की बात कही /
.उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड 17 के अन्तर्गत आते ऐरिया में लगभग 55 पार्क हैं, जिसमें से 30 के करीब पार्क निगम के अधीन आते है और उनमें से हमें कुछ ही पार्कों के लिए मालियों / उनके मानधन की व्यवस्था है, बाकि सारे ऐरिया में निगम का बागबानी विभाग असहाय दिख रहा है / बार-बार कहने पर भी न तो सड़कों के आस-पास लगी झाडिय़ों की सफाई होती है और न ही बड़े-बड़े वृक्षों की छटाई का काम होता है और जिन संस्थाओं ने पार्क गोद लिए हुए हैं उनको उनके बनते पैसे भी जल्द से जल्द रिलीज करवाने की बात कही /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Newly appointed Commissioner of Municipal Corporation Jalandh, Karanesh Sharma was welcomed by Councilor Shelly Khanna of Ward No. 17 Jalandhar




































