sports department felicitates international hockey player and sp to commemorate international olympic day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : एस.पी. और प्रसिद्ध अतराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी स.सरबजीत सिंह बाहिया ने कहा कि खेल गतिविधियों से व्यक्ति की रोगों के साथ लड़ने की सामर्थ्य को बढाने और कोरोना वायरस महामारी को दूर रखने में मददगार साबित होंगी /
..
प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी जिनको आज खेल विभाग की तरफ से अतराष्ट्रीय विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शुरू किये गए ‘मिशन फतेह’ के अंतर्गत करवाए गए सादा, लेकिन प्रभावशाली समागम दौरान सम्मानित किया गया ने कहा कि पूरी सावधानियों के साथ करवाई गई खेल गतिविधियां व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर मज़बूत रखने में मददगार सिद्ध होंगी /
उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढावा देने के लिए वचनबद्ध है जिससे राज्य में खेल के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है / उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की तरफ से खेल गतिविधियों को उत्साहित करने के लिए संजीदा यत्न किये गए हैं / एस.पी.ने आगे बताया कि खेल युवाओं में एक टीम की भावना पैदा करती हैं जो उनकी ज़िंदगी में आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होंगी /
.उन्होनें कहा कि इसी भावना के साथ कोरोना वायरस का ओर प्रभावशाली ढंग के साथ मुकाबला करना चाहिए / मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से कोरोना वायरस के कारण राज्य को फिर से रास्ते पर लाने के लिए शुरू किये गए’मिशन फतेह’को सफल बनाया जा सके / श्री बाहिया ने बताया कि खेल गतिविधियां युवाओं में रोगों के साथ लड़ने की सामर्थ्य को बढ़ाते हैं /
.इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, स्विमिंग प्रशिक्षक उमेश शर्मा और दूसरों की तरफ से एस.पी. सरबजीत बाहिया का स्नेहपूर्ण स्वागत करते हुए उनकी तरफ से खेल के क्षेत्र में डाले गए योगदान को याद किया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
sports department felicitates international hockey player and sp to commemorate international olympic day




































