PTB Big न्यूज़ दिल्ली : देश के न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के सबसे बड़े बड़ी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (NBA) का नाम बदलकर ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’(NBDA) में बदलने का निर्णय लिया गया है / इस एसोसिएशन में भारत के मुख्य न्यूज चैनल शामिल हैं / NBA में देश के प्रमुख समाचार चैनल शामिल हैं जो कि देश में 80 फीसदी न्यूज टेलीविजन व्यूअरशिप है /
. .टेक्नोलॉजी के चलते मीडिया सेनेरियो में हुए बदलाव के साथ व्यूवर्स के लिए अब अलग-अलग मीडियम पर कंटेंट तक पहुंचने के कई ऑप्शंस हो गए हैं और अब फ्यूचर भी डिजिटल का ही है, ऐसे में डिजिटल मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टर्स को इसके मेंबर्स के रूप में प्रतिबिंबित करने के लिए NBA बोर्ड ने इसका नाम बदलकर NBDA करने का फैसला लिया है /
..
इस नाम बदलने के फैसला का ऐलान करते हुए एनबीए के डायरेक्टर रजत शर्मा ने कहा कि NBA ने अपने दायरे में डिजिटल मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टर्स को लाने का फैसला किया है / अपने नए चरण में, डिजिटल मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टर्स को शामिल करने के साथ एनबीए बोर्ड ने निकाय का नाम एनबीए से एनबीडीए करने का फैसला किया है /
. .उन्होंने आगे कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि एनबीडीए ब्रॉडकास्टिंग और डिजिटल मीडिया दोनों के लिए एक मजबूत सामूहिक आवाज बनेगा / कॉमर्शियल और रेगूलेटेरी मुद्दों के साथ यह एसोसिएशन को भारत के संविधान में मीडिया को दिए गए फ्री स्पीच और अभिव्यक्ति की गारंटी के मौलिक अधिकार की रक्षा करने में भी सक्षम करेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































