PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

SHO की बेटी के शादी समारोह में गए DGP उनकी पत्नी और DSP के साथ हुआ बड़ा हादसा, सिर और कंधे पर लगी गंभीर चोटें,

news chandigarh dgp praveer ranjan injured accident lake club latest news Big News

PTB Shocking न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के (DGP) प्रवीर रंजन और उनकी पत्नी एक हादसे में उस समय घायल हो गए। जब वह चंडीगढ़ के लेक क्लब में एक मैरिज फंक्शन को अटेंड करने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार समारोह के दौरान यहां लगा टेंट तेज हवाओं के चलते पिलर सहित नीचे आ गिरा। इसके लगने से DGP उनकी पत्नी और DSP गुरमुख सिंह घायल हो गए।

इस हादसे के बाद DGP व उनकी पत्नी और DSP को तुरंत पहले सेक्टर 16 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें PGI रैफर कर दिया गया। यहां ट्रामा सेंटर में DGP व उनकी पत्नी का इलाज चला। DGP के सिर में 12 टांके आए और उनकी पत्नी मालविका के भी 4 टांके लगे और बाद में दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं DSP गुरमुख सिंह के सिर, कंधे और पीठ में चोटें आई।

सेक्टर 3 थाना SHO सुखदीप सिंह की बेटी की शादी के फंक्शन में यह हादसा हुआ। उन्होंने DGP और उनके परिवार को न्योता दिया हुआ था। जानकारी के मुताबिक लेक क्लब में कैटरिंग से लेकर टैंट आदि का प्रबंधन बाहरी कांट्रैक्टर से करवाया गया था। खुले में टैंट लगे होने और हवा के तेज दबाव से टैंट उखड़ गया और यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस इस घटना में लापरवाही के एंगल को लेकर भी जांच कर रही है।

Latest News