PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का हुआ निधन, मोहाली के अस्पताल में चल रहा था कोरोना संक्रमण का इलाज,

Nirmal Kaur wife of former athlete Milkha Singh passed away due to Covid19 Mohali PTB Big sad News Mohali Punjab

Nirmal Kaur wife of former athlete Milkha Singh passed away due to Covid19 Mohali

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना संक्रमण के चलते मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया / उनके निधन पर परिवार की ओर से कहा गया, हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि कोविड के खिलाफ बहादुरी से जंग लड़ते हुए निर्मल मिल्खा सिंह का निधन हो गया है /

.

.

आपको बता दें कि पिछले दिनों मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी दोनों के ही कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी / 5 जून को जारी हेल्थ अपेडट में कहा गया था कि मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है, लेकिन उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह की हालत बिगड़ने की जानकारी दी गई थी / वह करीब तीन हफ्ते पहले कोरोना से संक्रमित हुई थीं /

.

.

रविवार रात चंडीगढ़ के PGIMER के डायरेक्टर ने जगत राम ने मिल्खा सिंह की सेहत को लेकर जानकारी दी / उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह के ऑक्सीजन सैचुरेशन में सुधार आया है / उनकी हालत स्थिर है / आपको यह भी बता दें कि कोरोना संक्रमित मिल्खा सिंह को चंडीगढ़ PGIMER में जून को भर्ती कराया गया था /

.

.

आपको बता दें कि मिल्खा सिंह को मोहाली के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी / वह इसके बाद घर में भी ऑक्सीजन की मदद पर थे / 20 मई को मिल्खा सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और 31 मई को उनका टेस्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया था, हालांकि बाद में सांस लेने में तकलीफ होने के चलते मिल्खा सिंह को चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Nirmal Kaur wife of former athlete Milkha Singh passed away due to Covid19 Mohali