PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अब लोग नाइट लाइफ कर सकेगें एंजॉय, रात 3 बजे तक खुले रहेंगे नाइट क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार

Now people will be able to enjoy night life night clubs discotheques and beer bars will remain open till 3 pm

PTB Big News चंडीगढ़ : चंडीगढ़ उन शहर में से एक है जहां लोग नाइट लाइफ को एंजॉय करते हैं। चंडीगढ़ में वीकेंड पर लोग नाइट लाइफ का मजा लेने के लिए शहर के नाइट क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार जैसी जगहों पर जाते हैं। ऐसे में अब लोग लेट नाइट तक इन जगहों पर एंजॉय कर सकते हैं। क्योंकि शहर के क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार में रात 3 बजे तक खुले रहें और वहां लीकर भी सर्व होगी। बता दें कि ज्यादातर युवा नाइट लाइफ को एंजॉय करने के लिए दूसरे राज्यों से खास तौर पर चंडीगढ़ आते हैं। शहर में बहुत से नाइट क्लब हैं जो वीकेंड पर फुल रहते हैं।

चंडीगढ़ के साथ लगते राज्य पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा वर्ग शहर के नाइट क्लब, डिस्कोथेक बार आदि में आता हैं। नाइट क्लबों में लाइव म्यूजिक के साथ अब देर रात तक पार्टी कर सकेंगे। हालांकि कोरोना की वजह से नाइट क्लबों को देर रात तक खुले रहने पर पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन अब हालात सामान्य हो गए हैं तो नाइट लाइफ फिर से ओपन हो गई है। बता दें कि न्यू एक्साइज पॉलिसी के तहत अब देर रात तीन बजे तक नाइट क्लब और डिस्कोथेक में बार खुले रहेंगे। रात तीन बजे तक शराब परोसने के लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने मंजूरी दे दी है।

पंचकूला के तर्ज पर अब चंडीगढ़ में भी वीकेंड व सामान्य दिनों में लोग देर रात तीन बजे तक पार्टी कर सकेंगे। अभी तक चंडीगढ़ में सिर्फ रात 12 बजे तक क्लब, होटल और रेस्टोरेंट्स में लिकर सर्व करने की अनुमति होने की वजह से शहर का युवाओं का क्राउड पंचकूला और मोहाली चला जाता था। क्योंकि पंचकूला में देर रात तक क्लब खोलने की अनुमति थी और चंडीगढ़ में नहीं। ऐसे में अब चंडीगढ़ में देर रात तीन बजे तक क्लब खुलने से युवाओं को शहर में ही नाइट लाइफ के मनोरंजन और देर रात तक पार्टी करने के लिए जगह मिलेगी। जिससे होटल और क्लब मालिकों की आमदनी बढ़ेगी और प्रशासन को टैक्स व जीएसटी के रूप में राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी।