PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आज रोड शो के बाद कल स्वामीनारायण मंदिर दर्शन के भी करेंगे दर्शन,

bhagwant mann cm punjab gujrat visit with arvind kejriwal aam aadmi party aap

PTB Big Political गुजरात : राज्य में चंडीगढ़ को लेकर मचे घमासान के बीच पंजाब के CM भगवंत मान गुजरात पहुंच गए हैं। पार्टी संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के साथ शुक्रवार रात को वह गुजरात पहुंचे। आज वह गांधी आश्रम जाएंगे। उसके बाद निकोल में रोड शो निकालेंगे। रविवार को भगवंत मान और केजरीवाल स्वामीनारायण मंदिर जाएंगे। इसके बाद कल शाम 5 बजे उनकी पंजाब वापसी होगी। आम आदमी पार्टी में केजरीवाल के बाद भगवंत मान चुनाव के लिए बड़ा चेहरा बने हैं।

आम आदमी पार्टी अभी तक दिल्ली तक सीमित थी। दूसरे राज्यों में वह कभी बहुमत नहीं पा सकी। दिल्ली के बाद पंजाब ऐसा राज्य है, जहां आप की सरकार बनी। खास बात यह है कि यहां वह 117 में से 92 सीटें जीत गए। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी अब गुजरात में भी भरोसा दे रही है कि जिस तरह पंजाब में उन पर लोगों ने भरोसा किया, उसी तरह गुजरात के लोग भी कर सकते हैं। वहीं केजरीवाल के साथ भगवंत मान की मौजूदगी इस बात को पुख्ता करती है कि वह गुजरात चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी में पहले अरविंद केजरीवाल ही पार्टी का चेहरा था। हालांकि पंजाब में सरकार बनने के बाद CM भगवंत मान भी यहां फिट बैठ रहे हैं। खासकर, सरकार बनने के बाद उनके लिए फैसले लोगों को खूब रास आ रहे हैं। नेताओं की सुरक्षा में कटौती से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर, विधायकों को सिर्फ एक ही पेंशन के फैसले से लोग खुश हैं।

वहीं 25 हजार सरकारी नौकरियों से बेरोजगारों और 35 हजार कच्चे कर्मचारी पक्के करने के ऐलान से कर्मचारी वर्ग भी खुश है। वहीं चंडीगढ़ पर विधानसभा में प्रस्ताव पास  करवाने के स्टैंड से आप दूसरे राज्यों को भरोसा दे रही है कि अगर पूरी पावर मिले तो वह राज्य के हक में डटकर काम करने में समर्थ हैं। आम आदमी पार्टी की नजर अब पहाड़ी प्रदेश हिमाचल पर भी है। CM भगवंत मान वहां भी जा रहे हैं। यहां 6 अप्रैल को वह अरविंद केजरीवाल के साथ मंडी में रोड शो निकालेंगे। यह हिमाचल के CM जयराम ठाकुर का गृह जिला है।