PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

नर्स होने पर गर्व महसूस करते हुए सेंट सोल्जर छात्रों ने मनाया नर्सेस डे,

Nurses Day celebrated by St Soldier

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : मॉडर्न नर्सिंग की जन्मदाता मिस फ्लोरेंस को श्रद्धांजलि देते हुए और सभी नर्सेज, मेडिकल स्टाफ को सलाम करते हुए सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट खांबरा की छात्राओं द्वारा “इंटरनेशनल नर्सेस डे” मनाया गया। जिसमें प्रिंसिपल श्रीमती नीरज सेठी के दिशा निर्देशों पर जी.एन.एम के छात्रों और स्टाफ मेंबर्ज़ द्वारा मोमबत्तियाँ जला मिस फ्लोरेंस को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर जी.एन.एम छात्रों ने हमेशा मरीजों की सेवा करने की शपथ ली। इस वर्ष की नर्सेस डे की थीम “नर्सेज : ऐ वॉइस टू लीड- इन्वेस्ट इन नर्सिंग एंड रेस्पेक्ट राइट्स टू सिक्योर ग्लोबल हेल्थ” पर छात्रों में पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इसके अतिरिक्त सभी ने इस दिवस का केक काटते हुए नर्सिंग के क्षेत्र में होने पर गर्व महसूस किया।

प्रिंसिपल श्रीमती सेठी ने कहा कि मिस फ्लोरेंस ने उम्रभर लोगों की सेवा की है सभी नर्सिंग छात्रों का लोगों की सेवा करना कर्तव्य है। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने नर्सिंग के छात्रों को मिस फ्लोरेंस के जीवन से प्रेरणा लेते हुए लोगों की सेवा के लिए प्रेरित किया।

Latest News

Latest News