.
one man arrested along with another pakistani drone at attari border Amritsar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : खालिस्तान जिंदा फोर्स के गिरफ्तार किए गए 4 आतंकियों के खुलासे के बाद पंजाब पुलिस ने अटारी बार्डर के पास एक लड़के से ड्रोन बरामद किया है / जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सीमा पार से हथियार लाने के लिए इस तरह के 4 और ड्रोन छुपाकर रखे हैं /
..
पुलिस ने अटारी के समीप माहवा गांव में सर्च अभियान चलाया और एक शख्स से चाइना मेड ड्रोन बरामद किया है / यह ड्रोन सही सलामत है या नहीं इस बार का भी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है / तरनतारन ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार 4 आतंकियों ने पुलिस रिमांड ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने सीमा पार से हथियार लाने के लिए सरहद के आस-पास 4 ड्रोन छुपा रखे हैं /
..
इसके अलावा एक ड्रोन के टुकड़े-टुकड़े कर नहर में बहा दिया था, जिसकी तलाश गत वीरवार को पुलिस गोताखोरों के जरिए नहर में करती रही / अटारी बार्डर के पास अभी भी सर्च अभियान जारी है / पुलिस अभी किसी बात का खुलासा नहीं कर रही है / अधिकारियों का कहना है कि सर्च आप्रेशन पूरा होने के बाद ही वह किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
one man arrested along with another pakistani drone at attari border Amritsar Punjab




































