.
.
one of the three injured army personnel has succumbed to his injuries at the military hospital
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रविवार दोपहर को आईईडी धमाका हुआ है / इस विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं /
..
यह धमाका उस समय हुआ, जब सेना के जवान सैन्य ट्रक में सवार होकर जा रहे थे / घायल जवानों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है / उधर, पाकिस्तानी सेना ने रविवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया /
..
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के सुबह करीब 10:15 बजे पुंछ जिले के शाहपुर इलाके में संघर्ष विराम उल्लंघन किया / उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दे रही है / गोलीबारी में जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
one of the three injured army personnel has succumbed to his injuries at the military hospital






































