PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

वोकेशनल स्किल्स के विकास के लिए एचएमवी की यूबीए टीम ने आरम्भ की एक सप्ताह की वर्कशाप

One Week Workshop on Development of Vocational Skills by Unnat Bharat Abhiyan Team of HMV

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की उन्नत भारत अभियान टीम द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशन में वोकेशनल स्किलस के विकास के लिए एक सप्ताह की वर्कशाप का शुभारंभ किया गया। वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य गिल्लां गाव की महिलाओं को वोकेशनल स्किलस प्रदान करना है। प्रतिभागियों को बेसिक सिलाई व कढ़ाई की कला, क्रोशिया, पेंटिंग, हैंडलूम वीविंग तथा प्रिंटिंग की कला सिखाई जाएगी।

वर्कशाप के रिसोर्स पर्सन डॉ. राखी मेहता, विभागाध्यक्षा डिजाइन विभाग तथा श्रीमती नवनीता फैशन डिजाइनिंग विभाग से उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने टीम सदस्यों डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. अंजना भाटिया, श्रीमती उर्वशी मिश्रा, श्री सुशील कुमार और श्रीमती शैफाली कश्यप को बधाई दी। उन्होंने गांव की सरपंच श्रीमती बलविंदर कौर को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस वर्कशाप की सफलता में अपना योगदान दिया।

रीजनल कोआर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट, रूरल डिवेलपमेंट विभाग, नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के यूबीए कोआर्डिनेटर डॉ. हेमंत ने भी कालेज के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के प्रोग्राम आयोजित करना, जिसमें गांव वासियों को भी शामिल किया जाए, वास्तव में सराहनीय प्रयास है।