PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

इनोसैंट हाट्र्स, लौहारां कैम्पस में अध्यापकों के लिए वर्कशाप आयोजित,

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

Organized workshop for teachers in Innocent Heats

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीटूशन्स द्वारा लौहारां कैम्पस में प्रभावशाली अध्यापन विषय पर अध्यापकों के लिए एक वर्कशाप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य प्रवक्ता के तौर पर डी.ए.वी. कालेज, जालन्धर के अंग्रेजी विभाग के प्रो. शरद मनोचा पहुंचे /

लौहारां कैम्पस में पहुंचने पर ग्रुप डायरैक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी तथा होटल मैनेजमैंट के प्रिंसिपल दीपक पॉल ने गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया / प्रो. मनोचा ने अध्यापकों को प्रभावशाली अध्यापन विधी तथा पब्लिक स्पीकिंग के बारे में बहुत बढिय़ा तरीके से रौशनी डाली / उन्होंने कहा कि सीखते रहना जिंदगी भर की प्रक्रिया है तथा अध्यापकों को चाहिए कि वह समय के साथ-साथ अध्यापन के क्षेत्र में पेश आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहें /

[smartslider3 slider=7].

उन्होंने प्रभावशाली बोलचाल (स्पीकिंग) के ऊपर विचार देते हुए कहा कि प्रवक्ता के तौर पर हर इंसान को खुद में आत्मविश्वास रखना चाहिए तथा उसकी भावनाएं तथा शब्द बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए / उन्होंने आवाज के में बारे भी अध्यापकों को जानकारी देते हुए कहा कि हर रोज उन्हें आवाज के तथा शब्द के उच्चारण को सही करने के लिए अभ्यास करना चाहिए /

इस वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य प्रभावशाली अध्यापन के बारे अध्यापकों को अवगत करवाना था, ताकि अध्यापक नवीन तकनीकों तथा नीतियों को बढ़ाते समय लागू कर सकें / उन्होंने विभिन्न विभागों के अध्यापकों को अलग-अलग पुस्तकें पढऩे के लिए कहा जैसे होटल मैनेजमैंट विभाग के लिए -द होटल्ज, मैनेजमेंट विभाग के लिए द गॉड फादर तथा ओवरलोड एंड मनी चेंजर / विभिन्न विभागों के करीब 52 अध्यापकों ने इस वर्कशाप में भाग लिया तथा इसका लाभ उठाया / यह वर्कशाप बहुत खुशनुमा तथा दोस्ताना माहौल में हुआ /

Organized workshop for teachers in Innocent Heats