.
pakistani drone enters again in firojpur of punjab and bsf jawans shoot it down
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : यहां भारत-पाक बॉर्डर क्षेत्र में एक फिर पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए / फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव के पास एक ड्रोन दिखाई दिया तो तरनतारन में दो पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते दिखे / इससे सनसनी फैल गई। सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने दोनों जगह इन ड्रोन को मार गिराने के लिए फायरिंग की, लेकिन वे बचकर भागने में कामयाब रहे / तरनतारन में खेमकरण सेक्टर में दो ड्रोन दिखाई दिए / दोनों क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है /
..
फिरोजपुर में ड्रोन बॉर्डर एरिया के गांव टेंडीवाला में दिखाई दिया / सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं / इससे पहले भी फिरोजपुर के बार्डर क्षेत्र सहित पंजाब के कई सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दे चुके हैं / ड्राेन से हथियार और नशीले पदार्थ भेजे जाने की बात सामने आई थी / तरनतारन में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खेमकरण सेक्टर में बीती रात करीब 10 बजे दो ड्रोन देखे गए /
.इस दौरान मौके पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए 10 राउंड फायर किए, लेकिन दोनों ड्राेन पाक सीमा मेें भाग गए / मंगलवार को सुबह आठ बजे से बीएसएफ द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है / जानकारी के अनुसार, बीती रात फिरोजपुर में बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने टेंडीवाला गांव के पास पाकिस्तान की ओर से उड़कर आते एक ड्रोन को देखा /
..
इस संदिग्ध ड्रोन के लगातार भारतीय क्षेत्र में घुसते देख बीएसफ के जवानों ने मार गिराने के लिए फायरिंग की, लेकिन ड्रोन बचकर निकल गया / बता दें कि इससे पहले भी फिरोजपुर के बॉर्डर इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने की घटनाएं हो चुकी हैं / तरनतारन, अमृतसर के अटारी क्षेत्र सहित पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने की घटनाएं हो चुकी हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
pakistani drone enters again in firojpur of punjab and bsf jawans shoot it down






































