PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

विकास ना कीता, ना करांगे, शायद इसीलिए इस इलाके के लोग कर रहें हैं सेंट्रल से उम्मीदवार राजिंदर बेरी का बहिष्कार,

People of Dhanowali are boycotting candidate from Jalandhar Central Rajinder Beri Punjab Congress Party

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते पांच सालों का हिसाब विधायकों से लोगों ने लेना शुरू कर दिया है, उसका कारण है 20 तारीख को होने वाले पंजाब के विधानसभा चुनाव 2022, ऐसे में बहुत से ऐसे नेता जिन्होंने विकास के नाम पर पिछले पांच सालों में आम जनता को सिर्फ और सिर्फ लारे लगाए और अपनी मोटे पैसे कमाए, उन नेताओं के खिलाफ इन वोटरों ने ही अब मोर्चा खोल दिया है /

ऐसा ही हाल आज कल सेंट्रल हल्के से विधायक रहे राजिंदर बेरी का भी लोग इन दिनों कर रहे हैं, जिन्होंने हल्के के विकास के नाम पर लोगों को हो जाएगा, हो जायेगा कह-कह कर उनका खूब पसीना निकाल और अब वहीं जनता उनको अपने घर के आसपास भी भटकने नहीं दे रही / खेर धीरे-धीरे ऐसी बहुत सी परतें हैं जिसे PTB News आम जनता की आवाज बनकर चुनावों के इस महाकुम्भ में दिन प्रतिदिन खोलेगा /

People of Dhanowali are boycotting candidate from Jalandhar Central Rajinder Beri Punjab Congress Party

फ़िलहाल बात करते हैं आज जालंधर के अधीन पड़ते गांव धनोवाली की जहां विकास के नाम पर लाखों के उद्घाटन तो हुए, लेकिन इन उद्घाटन के समय लगे पत्थरों पर भी अब काई जमने लगी है और लोग यह पूछ रहे हैं की पांच साल खत्म होने पर बेरी साब ने अगर सड़कों का व पार्क कर उद्घाटन करके वाह वाही ही लूटनी थी तो पहले बता देते आम जनता को गुमराह क्यों किया /

दरअसल कुछ समय पहले ही रजिंदर बेरी ने विधायक रहते हुए वहां के पार्षद जस्सल को साथ लेकर इलाके के लोगों की मौजूदगी में लाखों की कीमत से बनने वाली सड़क और पास ही में स्थित पार्क का उद्घाटन तो करीब पांच साल की जद्दो जिहाद के बाद हो गया, लेकिन काम आज तक शुरू नहीं हुआ / लोगों ने इस दौरान बताया कि जिस पार्क का उद्घाटन किया गया उस पार्क के बीचों-बीच समर्सिवल की पाइप लाईन बिछी हुई है,

People of Dhanowali are boycotting candidate from Jalandhar Central Rajinder Beri Punjab Congress Party

लेकिन इस छोटे से पार्क में काम के नाम पर लाखों रुपयों की ग्रांट पास हो गई है, सोचने वाली बात तो यह है कि इस पार्क में लाखों रूपये की अगर ग्रांट पास हो चुकी है तो लाखों रूपये इस पार्क में लगेंगे कैसे, क्योंकि चिट्टी से जगह पर काम तो अभी तक हुआ ही नहीं और हुआ तो इतना पैसा लगेगा नहीं? खेरे इस बात का जवाब तो या पार्षद जस्सल दे सकते हैं या फिर पूर्व विधायक राजिंदर बेरी?

लेकिन इतनी बात तो सच है अगर पांच साल में ही हल्के के लोगों को राजिंदर बेरी सुख सुविधा नहीं दे पाए तो आगे चलकर क्या खाक सुविधा देंगे, यह हम नहीं कह रहे यह कहना है धनोवाली गांव के उन दुःखी लोगों का जिनके साथ विकास नाम के वायदे करके राजिंदर बेरी खुद विधायक तो बने और पांच साल के लिए छू मंतर हो गए और अब पांच साल पुरे होने पर फिर विकास की बातें करने लगे हैं /

People of Dhanowali are boycotting candidate from Jalandhar Central Rajinder Beri Punjab Congress Party

चलो आज की बात आज यहीं खत्म करते हैं अगले पार्ट में पूर्व विधायक रजिंदर बेरी द्वारा पिछले पांच सालों में किये गए विकास कार्यों का विस्तार पूर्वक व्याख्यान करेंगे / अगर ओर लोग भी हैं जो हल्के के पूर्व विधायक की नीतियों परेशान हैं तो वह हमसे संपर्क कर सकते हैं, आपकी आवाज बनकर PTB News उसे जरूर प्रकाशित करेगा /