PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पेट्रोल-डीजल की लोग कर रहे थे टेंकर से लूट, हुआ जोरदार धमाका, कई लोग झुलसे,

petrol and diesel looted after tanker overturned girls skeleton made after explosion many people including children caught fire

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार दर्दनाक हादसा हो गया। बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव-गढ़ी मार्ग पर एक पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर को पलटते ही मौके पर वहां भीड़ लग गई। करीब दो घंटे बाद टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट होने से पास में खड़ी एक 20 वर्षीय युवती का सिर्फ कंकाल ही बचा। वहीं पास में मौजूद करीब 21 लोग गंभीर रूप से झुसल गए। 

उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह भयानक हादसा मोगरगांव-गढ़ी मार्ग पर अंजनगांव गांव के पास हुआ। झिरनिया जा रहा पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर गांव के पास बने यू टर्न के पास एका-एक पलट गया। टैंकर के पलटते ही ड्राइवर और क्लीनर मौके से भाग गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीण पुलिस और फायर ब्रिगेड को हादसे की सूचना न देकर मौके पर तमाशा देखते रहे।

करीब दो घंटे बाद टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट होते ही पास में खड़ी युवती धुआं-धुआं हो गई। युवती का सिर्फ कंकाल ही बचा। वहीं करीब 21 ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। पुलिस टीम के साथ मिलकर फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटनास्थल पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों में सात बच्चे और 14 महिला-पुरुष शामिल हैं। करीब 17 घायलों को की हालत गंभीर देख उन्हें इंदौरी रेफर कर दिया गया। चार घायलों का खरगोन के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि टैंकर पलटने के बाद ग्रामीणों ने चलाकी दिखाई। पुलिस को सूचना न देकर पेट्रोल-डीजल लूटने में सब व्यस्त थे। टैंकर में करीब आठ हजार लीटर पेट्रोल और चार हजार लीटर डीजल भरा हुआ था।

अगर ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी होती तो यह हादसा न होता। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्तपला से इंदौर रेफर करवाया। वहीं जिला अस्पताल में उपचार रत चार मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

Latest News