PTB News

Latest news
Punjab : गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में विवाद के बाद निहंग सिंह की गर्द/न पर किरपान मार की दूसरे न... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, एलपीयू के डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम में अगस्त 2026 सेशन के लिए एडमिशन शुरू, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के 'भावी शिक्षकों' ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के महिला सशक्तिकरण सेल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के तहत ... शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद...

पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर अज्ञात हमलावरों ने की हत्या, सड़क पर मिली लाश, फैली सनसनी,

petrol pump manager assault murder deserted road corpse recovered police investigation crime lucknow PTB Big Breaking News

petrol pump manager assault murder deserted road corpse recovered police investigation crime lucknow

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भले ही कोरोना कहर बरपा रहा हो, लेकिन राजधानी लखनऊ में बदमाशों का आतंक जारी है, जिसके चलते एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई / मृतक की लाश एक सुनसान सड़क पर मिली / लाश के पास ही एक कंट्रीमेड पिस्टल भी मिली है / पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, हालांकि अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है /

.

.

हत्या की ये वारदात लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की है / जहां भीलमपुर के पास बनी नहर के किनारे पेट्रोल पंप मैनेजर को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान जसवंत सिंह के रूप में हुई है / बदमाशों ने उसकी कनपटी पर गोली मारी थी / अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है /

.

.

इस दौरान पुलिस के सीनियर अधिकारीयों ने बताया कि, मृतक का नाम जसवंत सिंह है, जिसकी उम्र 45 वर्ष है / गोली लगने से जसवंत की मौत हो गई / जहां गोली मारी गई, वहां सड़क सूनसान थी और किसी को घटना के बारे में कुछ पता नहीं चला / पुलिस को घटना की सूचना परिजनों के माध्यम से मिली, पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि पुलिस को मौका-ए-वारदात से पर्स, मोबाइल, गाड़ी और कुछ कागज़ बरामद हुए हैं /

.

.

पूर्णेन्दु सिंह ने आगे बताया कि वे पेट्रोल पंप के मालिक और वहां पर कामने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं / परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है / इसमें कोई राजनीति का एंगल भी नहीं दिखाई पड़ रहा है / यह पूरी तरीके से एक अपराधिक घटना है / हम लोग मामले की छानबीन कर रहे हैं और विधिक कार्रवाई करेंगे / पुलिस ने लाश के नीचे से कंट्रीमेड पिस्टल और कारतूस बरामद किया है / पंचनामे के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

petrol pump manager assault murder deserted road corpse recovered police investigation crime lucknow