PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आखिर क्यों? देश के प्रधानमंत्री मोदी US एयरपोर्ट पर भारी बारिश भीगते रहे, वजह जान रह जाएंगे हैरान,

PM Narendra Modi US Visit to honor national anthem pm modi did not care about rain got wet at washington airport PM Modi in US Big News

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। अपनी राजकीय यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार (21 जून) को वॉशिंगटन डीसी पहुंचे। यहां ज्वाइंट बेस एंड्रयूस एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का राजकीय स्वागत किया गया। जब पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ज्वाइंट बेस पर पहुंचा प्लेन लैंड किया, उस समय वहां तेज हवा के साथ काफी बारिश हो रही थी,

हालांकि, पीएम मोदी ने तेज हवा और भारी बारिश की परवाह किए बिना ही अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से ही आगे बढ़ने का फैसला किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारत और अमेरिका का राष्ट्रगान बजाया गया। पीएम मोदी ने बारिश की परवाह नहीं की और राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े रहे। प्रधानमंत्री भारत के राष्ट्रगान के सम्मान में भींगने से भी नहीं हिचके, पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राजकीय सम्मान दिया गया।

PM Narendra Modi US Visit to honor national anthem pm modi did not care about rain got wet at washington airport PM Modi in US Big News

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडेन के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद वो व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी को इस दौरान कुछ तोहफे भी दिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने जो बाइडेन को ‘दृष्टसहस्त्रचन्द्रो’ का एक तोहफा दिया. ये एक हजार पूर्णिमा का चंद्रमा देख चुके शख्स को दिया जाता है। वहीं, पीएम मोदी ने फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को लैब में बना हुआ 7.5 कैरेट का एक हीरा तोहफे के तौर पर दिया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने भी पीएम मोदी को तोहफे के तौर पर

20वीं सदी की शुरुआत की हाथों से बनाई गई एंटीक अमेरिकन बुक गैलरी, एक विंटेज अमेरिकन कैमरा, जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट का एक अभिलेख, अमेरिकन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी की एक हार्डकवर बुक के साथ रॉबर्ट फ्रॉस्ट की संकलित कविताओं के पहले संस्करण की किताब तोहफे में दी।

Latest News