PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में होंने वाले निगम चुनावों से पहले आप सरकार 13 लोकसभा सीटों को करने जा रही है यह काम, आखिर क्यों?

aap Government lok sabha election 2024 Punjabi News

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों के लिए चुनाव अगले वर्ष अप्रैल-मई महीने में होंगे परंतु आम आदमी पार्टी जल्द ही सभी 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का मानना है कि उम्मीदवारों बारे स्पष्टता सही समय पर हो जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के नजदीकी नेताओं का मानना है कि कांग्रेस व भाजपा की तरह आम आदमी पार्टी 13 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन देरी से करने के पक्ष में नहीं है।

आम आदमी पार्टी का मानना है कि उम्मीदवारों का चयन लोकसभा के आम चुनावों से 6 महीने पहले हो जाना चाहिए। इससे उम्मीदवारों को लोकसभा हलके में मतदाताओं के साथ संपर्क कायम करने में सुविधा होगी। इतना तय है कि जालंधर में पार्टी द्वारा अपने मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को ही दोबारा चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। अन्य 12 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन पार्टी को करना होगा।

पार्टी नेताओं का यह भी मानना है कि इस बार ‘आप’ को सभी 13 सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने होंगे। इससे वह कांग्रेस, भाजपा तथा अकाली दल को तगड़ी चुनावी टक्कर दे सकेगी। पार्टी कई सीटों पर नामवार चेहरों को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है। पार्टी नेताओं का मानना है कि जिस तरह से ‘आप’ ने जालंधर में सुशील रिंकू को चुनावी मैदान में उतारा था और उसके अच्छे नतीजे सामने आए थे उसी तर्ज पर पंजाब की अन्य सीटों पर ‘आप’ मशहूर नेताओं को चुनावी जंग में आगे लाएगी।

Latest News