PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

शिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर चलाई गोलियों, SI समेत 3 शहीद कई गंभीर घायल,

poachers gunned down policemen three martyrs including si

PTB Crime News गुना : देश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र में हिरण और अन्य वन्यजीवों का शिकार कर लौट रहे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक बड़ी जघन्य घटना को अंजाम देते हुए गोलियां चलायीं, जिससे तीन पुलिस कर्मचारी शहीद हो गए और पुलिस का वाहन चला रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटनास्थल से जो प्रारंभिक चित्र प्राप्त हुए हैं, वे वीभत्स घटना काे अंजाम देने की ओर साफतौर पर इशारा कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात आरोन थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक शिकारियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस का गश्ती वाहन वहां पहुंचा। तभी अचानक बदमाशों ने हमला कर दिया।

इस दौरान आरोपियों ने पुलिस वाहन पर गोलियां भी चलायीं। इस वजह से उप निरीक्षक राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम मीणा का निधन हो गया। वाहन चालक लखन गिरी को गंभीर स्थिति में यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर वन्यजीवों के शिकार के प्रमाण भी मिले हैं। बताया गया है कि आरोपी काले हिरण और मोर का शिकार कर लौट रहे थे, तभी पुलिस दल से उनका आमना सामना हो गया। इस वजह से शिकारियों ने गोलियां चलाकर हमला किया और परिणाम सामने आया।

इस वीभत्स घटना के बाद राज्य सरकार भी सकते में आ गयी है। उधर, विपक्ष ने भी सरकार को निशाने पर ले लिया है। विपक्ष के नेता डॉ. गोविंद सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से त्यागपत्र मांग लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार सिर्फ भाषणबाजी में व्यस्त है।

इस बीच गुना जिले में आरोपियों को खोजने के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सुबह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई है।

Latest News