PTB Shocking न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के तरनतारन शहर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है / जहां दो युवकों की ब्यास दरिया में डूबने से मौत हो गई है। दोनों दरिया में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते दोनों बह गए। देर रात सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव गांव खड़का के पास पलटून पुल के पास मिले। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
घटना तरनतारन के गांव खड़का की है। गर्मी में दिन का तापमान 42 डिग्री के पार जा रहा था और इसी बीच गर्मी से निजात पाने के लिए गांव के दो युवक हरमनप्रीत सिंह (18) और साजन सिंह (20) दरिया में नहाने उतर गए, लेकिन इसी दौरान पानी का बहाव अचानक तेज हुआ और दोनों खुद को संभाल नहीं पाए।
गांव वालों ने बताया कि दोनों ही दिहाड़ी पर काम करते थे। गांव पखोपुर निवासी सुरजीत सिंह के पास वह आजकल तूड़ी बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गर्मी लगी और वह नहाने के लिए दरिया में कूद गए। दोनों ही काफी मेहनती थे।








































