PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्यमंत्री हाउस के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रधान राजा वड़िंग को मारे धक्के

Police arrested Congress leaders sitting on dharna outside Punjab Chief Minister Bhagwant mann house punjab corruption case congress sadhu singh dharamsot and sangat singh gilzian Chandigarh

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम के रेजिडेंस में कांग्रेसियों के धरने को लेकर बवाल हो गया। हालात इस कदर बिगड़े की चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग में धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें बस में भर कर पुलिस थाने ले गई। कांग्रेसी सीएम भगवंत मान से मिलने आए थे।

उनका कहना था कि पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर राजनीतिक बदलाखोरी के तहत केस दर्ज किया गया। इसका जवाब भी अब सीएम भगवंत मान ने दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि बिना समय लिए पंजाब के बचे-खुचे कांग्रेसी मेरे घर पर आ गए। वह रिश्वत के केस का सामना कर रहे लीडरों के हक में आए थे। पंजाब को लूटने वालों का साथ देना सबूत है कि रिश्वत इनके खून में है। वह नारे लगा रहे थे कि साड्‌डे हक-ऐत्थे रख, इसका मतलब रिश्वतखोरी भी कांग्रेस का हक है।

हिरासत में लिए कांग्रेसियों में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के अलावा कई नेता शामिल हैं। कांग्रेसी सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे थे। उनका कहना था कि सीएम ने सुबह 10 बजे का समय दिया था। इसके बावजूद उन्होंने मुलाकात नहीं की। उलटा उन्हें सीएम हाउस के अंदर बुलाते वक्त जलील किया गया। उनकी तलाशी ली गई और मोबाइल बाहर रखवा लिए गए। पुलिस ने उन्हें एक बजे मुलाकात का वक्त दिया लेकिन कांग्रेसी नहीं माने। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।