.
police issued a lookout circular against suspended dsp atul soni chandigarh punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मोहाली : मोहाली पुलिस ने पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीएसपी अतुल सोनी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है / सोनी के खिलाफ सेक्टर-68 में अपने घर पर एक बहस के बाद पत्नी पर फायरिंग के आरोप में मामला दर्ज हो रखा है / 19 जनवरी को हुई वारदात के 36 दिन बाद सर्कुलर जारी किया गया है /
..
एसपी इन्वेस्टिगेशन हरमनदीप सिंह हंस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एनओसी जारी करने में इसलिए देरी हुई क्योंकि सोनी की पासपोर्ट डिटेल हासिल करने में कुछ समय लग गया / सभी एयरपोर्ट पर सर्कुलर जारी कर दिया गया है, जिसमें बताया गया है जिसमें सोनी के खिलाफ क्रिमिनल मामला दर्ज है ताकि सोनी को विदेश भागने से रोका जा सके /
.सोनी जोकि चंडीगढ़ स्थित पंजाब आम्र्ड पुलिस की 82 बटालियन में तैनात था, को सस्पेंड किया हुआ है और उसके इस मामले संबंधी विभागीय जांच में शामिल होने के लिए भी कहा गया था / पत्नी सुनीता सोनी की शिकायत पर अतुल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था /
.अग्रिम जमानत की सुनवाई के दौरान अपने वकील के माध्यम से सुनीता ने बताया था कि उन दोनों में समझौता हो गया है जिसके बाद सुनीता सोनी सोशल मीडिया पर एक हलफनामा भेजकर अपने आरोपों से मुकर गई थी / मोहाली कोर्ट ने पहले ही सोनी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है क्योंकि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने उसे अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था /
.सोनी के घर से अवैध हथियार की बरामदगी के मद्देनजर कस्टोडियल पूछताछ की जरूरत थी / मोहाली पुलिस सोनी का पता लगाने में नाकाम रही है जबकि उसकी 14 फरवरी को रिलीज हुई पंजाबी फिल्म जग्गा जगरावां जोगा की सोशल मीडिया पर प्रमोशन हो रही थी / सोनी फिल्म में एक नकारात्मक भूमिका को दर्शा रहा है / पुलिस ने उसको ढूंढ़ने के लिए फेसबुक व इंस्टाग्राम को आइपी एड्रेस देने के लिए एक लेटर भी जारी किया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
police issued a lookout circular against suspended dsp atul soni chandigarh punjab






































