PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पूनम पांडे की मौत की ख़बर निकली झूठी, पुलिस मामला कर सकती है दर्ज, जाना पड़ सकता है जेल, जाने पूरा कारण,

poonam-pandey-troubles-increase-fir-may-be-registered

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : बेशक माडल एवं एक्ट्रेस पूनम पांडे की माैैत की खबर झूठी निकली है, लेकिन पूनम पांडे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूनम के खिलाफ फर्जी खबर के मामले में एफआईआर दर्ज हो सकती है। प्रचारक फ्लिन रेमेडियोज ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से मुंबई पुलिस से अभिनेत्री पूनम की कथित मौत के मामले को देखने का अनुरोध किया है।

.

.

उन्होंने कहा है कि अभिनेत्री की सर्वाइकल से मौत की खबर तथ्यों का पता लगाएं और जांच के बाद यदि कोई आपराधिक मामला बनता है तो भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ आईटी अधिनियम की अन्य उचित धाराओं और पब्लिसिटी स्टंट करने के लिए एफआईआर दर्ज करें। दरअसल, एक्ट्रेस को फेक खबर फैलाने के मामले में जेल हो सकती है. साथ ही साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

.

.

आईटी एक्ट-2000 की धारा 67 के तहत अगर कोई पहली बार सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का दोषी पाया जाता है, तो उसे तीन साल की जेल हो सकती है, साथ ही 5 लाख रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। अगर यही अपराध दोहराया तो दोषी को 5 साल की जेल और 10 लाख रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि एक्ट्रेस पूनम पांडे की माैत की खबर झूठी निकली है। पूनम पांडे जिंदा हैं। शनिवार को इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस पूनम पांडे कह रही हैं कि ‘मैं जिंदा हूं, सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है। दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है।

.

.

वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था, मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन। कल पूनम की टीम द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में साफ-साफ लिखा गया था कि पूनम का निधन सर्विकल कैंसर के चलते हुए है।

.