PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब में बढ़ा बिजली संकट, तलवंडी साबो सहित रणजीत सागर डैम की एक-एक यूनिट हुई ठप,

power crisis deepens in punjab one unit each of talwandi sabo and ranjit sagar dam stalled Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में बिजली संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा / भीषण गर्मी और बारिश न होने के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है / पहले रोपड़ थर्मल प्लांट की 210 मेगावाट की यूनिट बंद हो गई / प्रदेश में हाहाकार मचा तो कैप्टन सरकार ने औद्योगिक इकाइयों में दो दिन के साप्ताहिक अवकाश की घोषणा कर स्थिति को संभालने की कोशिश की /

.

.

.

लेकिन अब शनिवार देर रात तलवंडी साबो थर्मल प्लांट की 660 मेगावाट की एक यूनिट में  तकनीकी खराबी के कारण बिजली उत्पादन ठप हो गया तो रविवार को पठानकोट स्थित रणजीत सागर डैम जल विद्युत परियोजना की एक यूनिट को बंद करना पड़ा। राज्य में बिजली की मांग बढ़कर 14142 मेगावाट तक पहुंच गई है, जबकि इस समय बिजली आपूर्ति 12842 मेगावाट ही है / इस बीच, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पीएसपीसीएल को आदेश दिया है कि वह किसानों को न्यूनतम आठ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे /

.

.

तलवंडी साबो थर्मल प्लांट की 660 मेगावाट की यूनिट के बॉयलर ट्यूब में रिसाव के कारण उत्पादन ठप हो गया है / पॉवरकाम के अधिकारियों ने बताया कि कि संयंत्र को चालू होने में दो से तीन दिन लगेंगे / इसी प्लांट की एक यूनिट मार्च से ही खराब है और उसमें उत्पादन ठप है / इस बीच पठानकोट में रावी दरिया पर बने रणजीत सागर डैम का जलस्तर कम होने के कारण पनबिजली परियोजना की एक यूनिट बंद करनी पड़ी है / इसमें 150 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें