PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के होनहार छात्र प्रशांत शर्मा ने भारतीय सेना की टी ई एस‐46वें बैच (TES -46th ) की परीक्षा को क्रैक कर ऑल इंडिया 70 वां रैंक प्राप्त कर बढ़ाया स्कूल का गौरव,

Prashant Sharma student of Cambridge International School Dasuha cracked the Indian Army's TES 46th Batch (TES-46th) examination and raised the school's pride by getting the All India 70th rank

PTB News “शिक्षा” : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करवाने वाले कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने हमेशा की तरह एक बार फिर उच्च स्तरीय प्रवेश परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके क्षेत्र और स्कूल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के होनहार छात्र प्रशांत शर्मा ने भारतीय सेना में टी ई एस‐46वें बैच की परीक्षा में ऑल इंडिया 70 वां रैंक प्राप्त किया।इतने अच्छे रैंक को प्राप्त करके प्रशांत ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने की प्रथम सीढ़ी को भी पार किया है।अपनी इस उपलब्धि से उसने अपने माता–पिता के साथ साथ स्कूल को भी गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।

प्रशांत की इस उपलब्धि पर, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने प्रशांत तथा उसके अभिभावकों को तहेदिल से बधाई दी तथा उसको सफलता की उच्चाइयों पर पहुंचने के लिए प्रोत्साहित भी किया। प्रशांत की इस उपलब्धि से न केवल प्रशांत के परिवार बल्कि पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है।प्रशांत की ऐसी उपलब्धि से स्कूल के सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने और सफ़लता प्राप्त करने की प्रेरणा भी मिलती है।

इस उपलब्धि पर प्रशांत ने अपने अनुभव सभी से बाँटते हुए बताया कि भारतीय सेना में कार्य करना उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य था।इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशांत ने कड़ी मेहनत की। प्रशांत भारतीय सेना के अंतर्गत ओ टी ए गया में 5 साल की मिल्ट्री ट्रेनिंग के लिए जा रहा है।ट्रेनिंग पूरी होने के पश्चात प्रशांत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद ग्रहण करेगा।प्रशांत ने कहा भले ही अपने लक्ष्य तक पहुँचते हुए मार्ग में बहुत सी कठिनाइयाँ आएँगी परंतु हमें कभी भी डगमगाना नहीं चाहिए बल्कि लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।प्रयास ही हमें सफलता की सीढ़ी तक पहुँचाता है।

इस अवसर पर प्रशांंत के माता‐पिता ने अपनी बच्चे की इस उपलब्धि पर स्कूल का भी आभार व्यक्त किया जहाँ उनके बच्चे को पढ़ाई के साथ‐साथ उचित मार्गदर्शन भी मिला । स्कूल के प्रिंसीपल अनित अरोड़ा ने प्रशांत तथा उसके माता‐पिता को शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि इंसान को हमेशा पूरी एकाग्रता के साथ अपने जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कड़ी मेहनत तथा लगन कभी भी निष्फल नहीं जाती । कठिन परिश्रम ही मनुष्य को जीत तक लेकर जाता है। इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने भी प्रशांत की इस उपलब्धि पर उसको शुभकामनाएँ दी तथा उसके सुनहरे भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना भी की।