PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंधी के कारण हुई मौत पर किया दुख प्रकट,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंधी के कारण लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया / देश के कई हिस्सों में रविवार शाम तेज आंधी आयी / प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है / उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘देश के कुछ हिस्सों में आंधी के चलते लोगों की मौत की सूचना से दुखी हूं / शोक संतप्त परिजन को मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं /’’

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण कम से कम 41 लोगों की मौत हो गयी और भारी नुकसान हुआ / उत्तर प्रदेश में आंधी के कारण 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि पश्चिम बंगाल में आंधी के कारण चार बच्चों समेत कम से कम 12 लोग मारे गये / आंध्र प्रदेश में नौ और दिल्ली में दो लोगों के मरने की सूचना है /

दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आयी प्रचंड आंधी के चलते बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए, जिससे सड़क, रेल एवं वायु सेवाएं प्रभावित हुई / मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े /