PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विपक्ष ने जिस देसी ‘कोवैक्सीन’ पर खड़े किए थे सवाल, प्रधानमंत्री मोदी ने उसे ही लगवाया,

prime minister narendra modi took corona vaccine first dose on which opposition react

prime minister narendra modi took corona vaccine first dose on which opposition react

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Political न्यूज़ दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है / आज से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू है, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने टीका लगवाकर लोगों को एक खास संदेश दिया है / देश में वैक्सीन को लेकर कई बयानबाजी हुई, यहां तक कि विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को वैक्सीन लगवाने की चुनौती तक दे दी थी /

.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत बायोटेक द्वारा विकसित की गई वैक्सीन कोवैक्सीन की खुराक ली है / यह वही वैक्सीन है, जिस पर विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए थे / इस वैक्सीन को तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान ही इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई थी, जिस पर विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया था और वैक्सीन की गंभीरता पर सवाल खड़े किए थे / विपक्ष का कहना था कि कोवैक्सीन को फेज-3 के ट्रायल के बिना ही आपात मंजूरी प्रदान की गई है /

.

.

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इसका टीका लगवाने को कहा था, जिससे इसकी सुरक्षा को लेकर भ्रम दूर हों / इसके अलावा जब मांग उठी थी कि सांसदों-विधायकों को पहले टीका लगाया जाए तो प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक कहा था कि कोई कतार न तोड़े / वहीं आज बारी आने पर उन्होंने सबसे पहले टीका लगवाया, वो भी भारत बायोटेक का जिसकी विश्वसनीयता पर खड़े संकट को उन्होंने दूर करने का प्रयास किया है /

.

इतना ही नहीं, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन को लेकर भी विवाद हुआ था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने भारत बायोटेक की वैक्सीन की खुराक लेकर ही विपक्ष को जवाब दिया है / आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से कई बार बयान में कहा गया था कि देश में वैक्सीन के प्रति विश्वास जगाने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को वैक्सीन लगवानी चाहिए /

.

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सुबह-सुबह एम्स अस्पताल पहुंचे अस्पताल जाने के लिए उन्होंने कोई तय रूट फॉलो नहीं किया जिससे लोगों को उनके काफिले के कारण किसी तरह की परेशानी न हो / उन्हें पुडुचेरी की नर्स पी निवेदा ने कोरोना का टीका लगवाया / इस दौरान प्रधानमंत्री के पीछे केरल की नर्स खड़ी थी / उन्होंने गले में असम का गमछा डाला हुआ था तो उनकी वेशभूषा पश्चिम बंगाल की थी /

.

वहीं प्रधानमंत्री को टीका लगाने वाली नर्स का कहना है कि उन्हें 28 दिनों बाद अगली डोज दी जाएगी / प्रधानमंत्री को टीका लगाने वाली नर्स पी निवेदा ने कहा, ‘सर (प्रधानमंत्री मोदी) को भारत बायोटेक के कोवैक्सीन की पहली खुराक दी गई है / दूसरी खुराक 28 दिनों में दी जाएगी /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

prime minister narendra modi took corona vaccine first dose on which opposition react