PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब,

Prime Minister Narendra Modi was given a grand welcome on his arrival in Dharamsala

PTB Big News धर्मशाला : मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंच गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर रोड शो भी किया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से शुरू हुआ रोड शो केसीसीबी चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड शो के दौरान सड़क किनारे खड़े हुए सैकड़ों लोग पीएम पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते रहे। पीएम भी अपनी गाड़ी से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। थोड़ी देर के लिए यहां का वातावरण गुलाब की खुशबू से महक गया। रोड शो में करीब 25 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर सिंथैटिक ट्रैक मैदान धर्मशाला में लैंड हुआ। सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचली टोपी व मफलर भेंट कर पीएम का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे रोड शो में हिस्सा लेने पहुंचे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम धर्मशाला में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के सम्मेलन में ‘आजादी का अमृत महोत्सव-2047 का रोडमैप’ पर विशेष सत्र होगा। सम्मेलन में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के अलावा केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और विषयगत क्षेत्र के विशेषज्ञों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं।

इसके अलावा सम्मेलन में कारोबारी सुगमता के लिए अनुपालन बोझ को कम करने, छोटे अपराधों के गैर-अपराधीकरण, योजनाओं के अधिकतम कवरेज और अंतिम व्यक्ति तक वितरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र-राज्य समन्वय, भारत के बुनियादी ढांचे का बदलाव और क्षमता निर्माण, मिशन कर्मयोगी पर सत्र में विस्तृत चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में गहन चिंतन के बाद जो परिणाम निकलेंगे, उन पर नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और प्रशासक मौजूद रहेंगे। इसी के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सहमति के साथ एक कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उधर, पीएम नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में रोड शो से ठीक पहले युवाओं ने गगल व हमीरपुर मंडी में जमकर प्रदर्शन किया। अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में युवाओं ने गगल में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में लिया है। उग्र प्रदर्शनकारियों ने रोड शो के लिए लगाए गए पीएम मोदी के होर्डिंग भी फाड़ दिए।