PTB Big News लखनऊ : यूपी के सीतापुर में बीते 36 घंटों से हाउस अरेस्ट में मौजूद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है / प्रियंका पर धारा-144 के उल्लंघन और शांतिभंग की धाराएं लगाईं गई हैं / उन्हें कुछ ही देर में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा सकता है / इधर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है / प्रियंका की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर सैकड़ों कांग्रेसी सीतापुर में पीएसी गेट पर पहुंच गए जहां प्रियंका को हिरासत के बाद रखा गया था /
. .कांग्रेसी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी / इधर पुलिस-प्रशासन ने मामला तूल पकड़ता देखकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया / इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लखीमपुर हिंसा से संबंधित एक वीडियो शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे थे / प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उन्हें चाहते तो पुलिस गिरफ्तार कर सकती है लेकिन वो बिना किसान परिवारों से मिले वापस नहीं लौटेंगी / उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था- ये वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटे को किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलते हुए दिखाता है /
..
इस वीडियो को देखिए और इस देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और इस लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया / मेरे जैसे विपक्ष के नेताओं को तो आपने हिरासत में बगेर किसी ऑडर और एफआईआर के रखा है /” उन्होंने आगे सवाल किया कि ये आदमी अभी भी आजाद क्यों घूम रहा है? वीडियो में प्रियंका गांधी ने आगे कहा- ‘लखीमपुर आइए और किसान कि पीड़ा को समझिए / इनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है, जिस संविधान पर आपने शपथ ली उसका धर्म है और उसके प्रति आपका कर्तव्य है / जय हिंद… जय किसान’ /
. .बता दें, इससे पहले सीतापुर में बीते 36 घंटों से प्रियंका गांधी को हाउस अरेस्ट में रखा गया था / वे लखीमपुर हिंसा के बाद मारे गए किसान परिवारों से मिलने के लिए जा रही थीं / प्रियंका को सीतापुर के पीएसी कैंपस में हाउस अरेस्ट किया गया था / कैंप के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना भी दे रहे हैं / प्रियंका गांधी भी हिरासत में लिए जाने के बाद से अनशन कर रही हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































