PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, प्रिंसीपल, के.एम.वी. ने छात्राओं को माई इंडिया माई प्राइड विषय पर किया संबोधित,

Prof. Dr. Atima Sharma Dwivedi, Principal, KMV addresses the students on the topic My India My Pride

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर के प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, माई इंडिया माई प्राइड विषय पर छात्राओं के रूबरू हुए। अंडर ग्रेजुएट स्तर की सभी सेमेस्टर-1 की छात्राओं के लिए लाजमी वैल्यू ऐडेड प्रोग्राम फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत इस विषय पर संबोधित होते हुए मैडम प्रिंसीपल ने सबसे पहले उच्च शिक्षा के किसी भी इंसान के जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसको जीवन की मजबूत नींव बताया।

.

.

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को एक महाशक्ति बनाने के लिए हम सभी को अपनी संस्कृति एवं देश पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंख्या का अधिकतम हिस्सा युवा है इसलिए हमारे देश में इनोवेशन की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा उन्होंने भारत में प्रचलित पारंपरिक शिक्षा प्रणाली पर भी प्रकाश डालते हुए तक्षशिला एवं नालंदा जैसी भारत की स्वदेशी यूनिवर्सिटीयों के बारे में जानकारी प्रदान की /

.

.

तक्षशिला यूनिवर्सिटी को विश्व की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी एवं नालंदा को विश्व की पहली अंतरराष्ट्रीय आवासीय यूनिवर्सिटी के रूप में परिभाषित करते हुए इन्हें ज्ञान का एक महान स्रोत माना। इसके साथ ही उन्होंने विज्ञान, कला, खेलों एवं संस्कृति में भारत की प्राचीन उपलब्धियों के में बात करने के साथ-साथ भारतीय दर्शन पर चर्चा की और विशेष रूप से स्वामी विवेकानंद तथा विश्व पर उनके प्रभाव के बारे में भी विस्तार से बताया।

.

.

उन्होंने उच्च एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श बनाने की भी बात कही। अंत में उन्होंने कहा कि भारत देश की अमीर विरासत को संजो कर रखने के फर्ज को निभाने के साथ-साथ हम सभी को इस महान देश भारत के नागरिक होने पर सदा गर्व महसूस करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. गुरजोत एवं समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें