.
.
PTB Big Accident News madhya pradesh gwalior good train derail in gwalior
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ भोपाल : लगभग 7 घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद ग्वालियर से दिल्ली रेलवे ट्रैक को चालू किया गया / इस दौरान अलग-अलग स्टेशनों पर कई ट्रेनें खड़ी रही और यात्री परेशान होते नजर आए मौके पर पहुंचे डीआरएम ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई दी है /
.
ग्वालियर के बिरला नगर स्टेशन के करीब गुरुवार आधी रात के बाद दिल्ली से भोपाल आ रही भोपाल एक्सप्रेस एक डिरेल हुई मालगाड़ी से टकरा गयी / मालगाड़ी के 4 डिब्बे पलट गए. पूरा ट्रैक इससे बाधित हो गया और 7 घंटे तक ट्रेन यातायात रुका रहा /
.
ग्वालियर के बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास बीती देर रात आगरा से ग्वालियर आ रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई इसी दौरान भोपाल से दिल्ली की ओर जा रही भोपाल एक्सप्रेस बेपटरी माल गाड़ी से टकरा गई / इस टक्कर से मालगाड़ी के 4 डिब्बे पलट गए / इस हादसे में भोपाल एक्सप्रेस के ड्राइवर को चोट आई /
.
हादसे के बाद भोपाल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को खबर दी गई / जिसके बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और तत्काल ही राहत का काम शुरू किया गया, सुबह झांसी रेल मंडल के डीआरएम भी मौके पर पहुंच गए / जेसीबी क्रेन से डिब्बों को हटाने का काम शुरू किया गया /
.
लगभग 7 घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद ग्वालियर से दिल्ली रेलवे ट्रैक को चालू किया गया / इस दौरान अलग-अलग स्टेशनों पर कई ट्रेनें खड़ी रही और यात्री परेशान होते नजर आए मौके पर पहुंचे डीआरएम ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई दी है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News madhya pradesh gwalior good train derail in gwalior






































