.
.
PTB Big Political News loksbha election akali bjp candidate Charanjit_Singh_Atwal form jalandhar sport bar association Punjab Sukhbir Singh Badal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर से अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ रहे लोक सभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉक्टर चरणजीत सिंह अटवाल को आज उस समय जालंधर के वकीलों का भारी समर्थन मिला जब वह जिला अदालत परिसर में स्थित जिला बार एसोसिएशन में पंजाब के पूर्व मंत्री और सीनियर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया मोहिंदर भगत के साथ वकीलों से मुलाक़ात करने और अपने लिए चुनावों में उनका समर्थन हासिल करने के लिए पहुंचे /
.
.

इस दौरान वकीलों ने उन्हें ना केवल पूरा पूरा समर्थन देने बल्कि उनके लिए चुनाव कार्य करने का भी भरोसा दिया / एसोसिएशन के ओहदेदारों ने कहा कि यह उनकी महानता है कि इतनी बड़ी हस्ती होने के बाबजूद वह पूरी बिनम्रता के साथ उनके दरवाजे पर अपने लिए समर्थन हासिल करने आये है / डॉक्टर अटवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ वोटें हासिल करने का नहीं है बल्कि उनका भरोसा जीतना भी है / उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने देश को हर तरफ से सुरक्षित किया है और इसे भविष्य में भी सुरक्षित रखने की जो जिम्मेवारी उठाई है उसे पूरा करने के लिए हमें उनके हाथ मजबूत करने होंगे जिसके लिए यह जरूरी है कि एक एक वोट अकाली भाजपा गठजोड़ के उमीद्फ्वारों के खाते में जाए /

उन्होंने कहा कि पंजाब के स्पीकर और लोक सभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में उन्होंने जो कोई भी प्राप्तियां की है उनके लिए लोगों का प्यार और उनका अपनी समर्पण भावना है / उन्होंने कहा की उनका मकसद राज करना नहीं बल्कि लोगो की सेवा करना है / यह तभी हो सकता है जब उन्हें सेवा करने का एक मौक़ा जालंधर के लोग प्रदान करें / उन्होंने कहा की वह जालंधर जिले का बहुपक्षीय विकास करने के ख्वाहिशमंद है /

उन्होंने आगे कहा कि यहां स्पोर्टस इंडस्ट्री के अलावा लेदर समेत और कई प्रकार के ऐसे उद्योग हैं जिनका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम है इसी नाम को आगे ले जाना और अथापित करना है / उन्होंने वकीलों की समस्याओं बारी बीच जानकारी हासिल की और कहा कि उनकी समस्याओं को दोर्र करने का प्रयास किया जाएगा और उनके मामले पार्टी लीडरशिप के पास उठा कर कार्रवाई की जाएगी / मनोरंजन कालिया ने भी वकीलों को संबोधित किया /
.
.
इससे पहले डॉक्टर अटवाल ने श्री करतारपुर साहिब से भोगपुर तक गुरशब्द आरंभिक यात्रा में भी हिस्सा लिया / इस सारी यात्रा के दौरान आदमपुर से अकाली विधायक पवन टीनू और अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ थे / डॉक्टर अटवाल और टीनू ने इस सारी यात्रा के दौरान कई स्थानों पर लोगों को संबोधित भी किया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News loksbha election akali bjp candidate Charanjit_Singh_Atwal form jalandhar sport bar association Punjab Sukhbir Singh Badal






































