.
.
.
PTB Big Breaking News business rbi instructions to keep bank branches open on sunday
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकारी लेनदेन करने वाले सभी बैंक शाखाओं को 31 मार्च को खोलने के निर्देश दिए हैं / आरबीआई ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है / दरअसल, मौजूदा वित्त वर्ष का आखिरी दिन 31 मार्च है और इस दिन रविवार पड़ रहा है /
.
.
सर्कुलर के मुताबिक, भारत सरकार ने कहा है कि सरकारी प्राप्तियों और भुगतान के लिए 31 मार्च 2019 को उसके सभी पे एंड एकाउंट कार्यालय खुले रहेंगे / इस लिहाज से सभी एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि सरकारी व्यवसाय करने वाली उनकी सभी शाखाओं को रविवार 31 मार्च 2019 को खुला रखा जाए /
.
.
सभी एजेंसी बैंकों की शाखाओं को 30 मार्च 2019 को शाम आठ बजे तक और 31 मार्च 2019 को शाम 6 बजे तक खुला रखा जाए / आरटीजीएस और एनईएफटी सहित सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन भी 30 और 31 मार्च 2019 को बढ़े समय तक खुले रहेंगे /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News business rbi instructions to keep bank branches open on sunday






































