.
.
PTB Big Breaking News haryana gurgaon gurugram police has arrested one more person attack on a family by mob hrrm
होली के दिन घर में घुसकर किया था हमला, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के गुरुग्राम के एक गांव में मुस्लिम परिवार पर हमला करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है / होली के दिन मुस्लिम परिवार के घर में घुसकर कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया था / दबंगों ने परिवार की महिलाओं और बच्चों को करीब 2 घंटे तक घर की छत पर कैद किए रखा / आरोप है कि 30 से 35 दबंगों ने इस खूनी होली की वारदात को अंजाम दिया है /
.
.
आपको बता दें कि होली के दिन हरियाणा में भोंडसी के भूपसिंह नगर इलाके में मुस्लिम परिवार के कुछ बच्चे शाम को तकरीबन साढ़े 5 बजे घर के बाहर ही क्रिकेट खेल रहे थे / ये बात दबंगों को नागवार गुजरी और देखते ही देखते 30 से 35 बदमाशों ने शाहिद को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया /
.
.
इस दौरान घर की लड़कियां, बच्चे, महिलाएं चीखती-चिल्लाती रहीं, लेकिन वे शाहिद को तब तक पीटते रहे जब तक शाहिद बेहोश नहीं हो गया / पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था / इस मामले में पुलिस ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है /
.
.
दरअसल, खूनी होली का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है / वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश लाठी-डंडों से एक युवक को उसी की घर के छत पर पीट रहे हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News haryana gurgaon gurugram police has arrested one more person attack on a family by mob hrrm

































