.
.
PTB Big Breaking News himachal pradesh dharamsala missing from 40 days chamba youth headless body found breaking
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के चंबा के भटियात से लापता युवक की लाश मिली है / युवक बीते चालीस दिन से लापता था / शुक्रवार को पातका गांव के कुंजर महादेव के पास से युवक का शव मिला है / गौरतलब है कि जिस जगह युवक का शव मिला है, वहां पुलिस सर्च अभियान चला चुकी है / ऐसे में अब शव मिलना अपने आप में मामले पर सवाल उठाता है /
.
.
जानकारी के अनुसार, इस जगह की पहले भी स्निफर डॉग और ड्रोन के जरिये तलाशी ली जा चुकी है / अब संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद हुआ है / युवक का सिर धड़ से अलग पाया गया है /
.
.
गौरतलब है कि भटियात के पातका गांव के 29 साल का प्रेम कुमार 40 दिन से लापता था / उसकी तलाश के लिए युवक की मां ने सीएम से भी मुलाकात की थी / चम्बा की SP मोनिका सिंह ने शव बरामदगी की पुष्टि की है / कहा है कि मामले की जांच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News himachal pradesh dharamsala missing from 40 days chamba youth headless body found breaking






































