.
.
PTB Big Crime News Murder of female doctor Accused arrested delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ दिल्ली : मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में एमबीबीएस महिला डॉक्टर की गला रेतकर हत्या कर दी गई / उसका शव फ्लैट में खून से लथपथ मिला / इस हत्या में पुलिस को उसके ही मित्र डॉक्टर चंद्र प्रकाश पर शक था जिसे दिल्ली पुलिस ने दो दिन बाद उत्तराखंड के रुड़की से गिरफ्तार किया है /
.
.
गौरतलब है कि महिला डॉक्टर के गले पर किसी धारदार हथियार से कट का निशान मिला था / मृतका की शिनाख्त राजेंद्र नगर, गोरखपुर, यूपी निवासी डॉ. गरिमा मिश्रा (29) के रूप में हुई / वह दिल्ली में रहकर एमडी के लिए कोचिंग कर रही थी / गरिमा के फ्लैट में रहने वाला उसका दोस्त बहराइच निवासी डॉक्टर चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ सीपी फरार था / पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक टीम को बहराइच रवाना कर दिया था / शुरुआती जांच के बाद प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही थी / हालांकि अब चंद्र प्रकाश से पूछताछ के बाद ही ये साफ हो सकेगा कि पूरा मामला क्या है /
.
डॉ. गरिमा दो दोस्त चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ सीपी और राकेश यादव के साथ 3132, गली नंबर-2, रंजीत नगर में रहती थी / रात करीब 11.00 बजे गरिमा के फोन नहीं उठाने पर दिल्ली के शेख सराय में रहने वाला बुआ का लड़का शिवेंद्र पांडेय गरिमा के फ्लैट पर पहुंचा / उसके कमरे का बाहर से ताला बंद था और अंदर पंखा चल रहा था /
.
शक होने पर उसने रोशनदान से झांककर देखा तो खून से लथपथ गरिमा अंदर फर्श पर पड़ी थी / शिवेंद्र ने शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया / पुलिस को सूचना देने के बाद दरवाजा तोड़ा गया और कैट्स एंबुलेंस की मदद से गरिमा को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया / वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया / क्राइम टीम को गरिमा के कमरे से झगड़े के निशान मिले हैं / पुलिस को साथी डॉक्टर चंद्र प्रकाश पर हत्या का शक है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Murder of female doctor Accused arrested delhi






































