.
.
PTB Big Breaking News India Lok Sabha seats tomorrow results Announcement
जश्न की तैयारियों के साथ-साथ लड़ुओं की हुई बंपर बुकिंग, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना / जालंधर : पंजाब समेत देश भर की सभी लोकसभा सीटों पर कल नतीजों का ऐलान हो जायेगा / जिसके लिए उम्मीदवारों के दिलों की धड़कने तो तेज़ हो ही रही हैं साथ ही कुछ उम्मीवार और पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत का जश्न बनाने के लिए तैयारियाँ पहले ही शुरू कर दीं हैं यही नहीं जीत का जश्न बनाने के लिए इस बार पहले से मुकाबले पंजाब में लडुओं की बंपर बुकिंग होने की भी बात कही गई है /
.
.
यही नहीं जीत की ख़ुशी के लिए उम्मीदवारों की तरफ से तरह-तरह के पकवान और मिठाइयों के ऑर्डर भी मिठाई बिक्रेताओं को दिए जा चुके हैं / लुधियाना में तो मिठाई की दुकानों पर ज़ोरों-शोरों के साथ लड्डू बनाये जा रहे हैं /

इतना ही नहीं हलवाईयों का कहना है कि इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा संख्या में लडुओं के आर्डर भी दिए गए हैं साथी ही अलग-अलग किस्म के लड्डू भी स्पैशल ऑर्डर पर तैयार किये जा रहे हैं /
.
पंजाब में वोटों की संख्या से एक दिन पहले ही उम्मीदवारों के घरों में रौणकें लगीं हुई हैं और उम्मीदवारों के घरों में हलवाईयों ने भी अपनी भटियाँ चढ़ा दी हैं / इस दौरान रिश्तेदारों और सगे-सम्बन्धियों और समर्थकों के उम्मीदवारों के घरों में आ जाने से विवाह जैसा माहौल पैदा हो गया है /
.
आपको बता दें कि देश भर में लोकसभा की कुल 543 सीटों हैं / इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला कल होना है / जिसके लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News India Lok Sabha seats tomorrow results Announcement






































