| जालंधर की हाई-प्रोफाइल स्वीटशॉप में हुई हाई-प्रोफ़ाल चोरी, |
.
.
PTB Big Breaking News lovely sweets 2 kg almond theft 3 overcome Jalandhar
जालंधर की सबसे सतर्क पुलिस ने किया कुछ ही घंटो में चोरों को काबू, आम जनता करती है त्राहि-त्राहि, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर (एडिटर इन चीफ) राणा हिमाचल : वैसे जिला जालंधर की पुलिस भी बड़ी विचित्र है आम जनता के थानों में पड़े हजारों केसों की फाइलें धूल फांक रही हैं लेकिन देखिये जालंधर पुलिस का सबसे बड़ा काम जिसके लिए उन्हें हर तरफ से शाबाशी मिल रही है / आखिर मिले भी क्यों ना क्योंकि काम ही कुछ बड़ा किया है /
.
.
जानकारी के अनुसार आज जालंधर के सबसे बड़े ग्रुप और सबसे हाई-प्रोफाइल स्वीट शॉप में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया, जिसमें चोरी करने वाले कोई और नहीं बल्कि लवली स्वीट्स शॉप में ही काम करने वाले 2 करिन्दें और चोरी का माल खरीदने वाले भार्गव कैंप के करियाना दुकान का मालिक शामिल है /
.
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या चुरलिया इन्होने जो पुलिस को इतनी जल्दी यह बड़ी करवाई करनी पड़ी तो ध्यान से पढ़िए जनाब यह ख़बर, दरअसल जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना नंबर 4 में एक मामला दर्ज हुआ जिसकी शिकायत संख्या 59 नंबर थी / थान नंबर 4 के प्रभारी कमलजीत सिंह ने इस जांच में खुद हस्तक्षेप करते हुए बड़ी करवाई करते हुए इस बड़ी चोरी को कुछ ही घंटों में हल करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया /
.
पकड़े गए लोगों की पहचान मुकेश कुमार और राजन व चोरों द्वारा जिसको यह हाई-प्रोफाइल समान बेचा गया जोकि भार्गव नगर में करियाना की दुकान का मालिक प्रवीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए / इस मामले में कंपनी के मालिक रमेश मित्तल से बात की तो उन्होंने बताया कि चोरी करने वाले दोनों व्यक्ति उनकी कंपनी में काम करते है और उन्होंने स्वीट शॉप में उपयोग होने वाले बादाम जिनका बजन करीब 2 किलो के लगभग था को चुराया था जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय थाना नंबर चार में की थी और पुलिस ने अपनी क़ाबलियत का सबूत देते हुए इन चोरों को जल्द ही काबू कर लिया /
.
जहां यह तो बहुत अच्छी बात है लेकिन कमिश्नर साहिब यह तो बता दीजिये जालंधर में आये दिन जो चोरी – छीनाझपटी के मामले दर्ज हुए हैं वह कब हल होंगे जिसके लिए लोग लगातार थानों में त्राहि त्राहि कर रहे हैं / हाँ एक और मामला जोकि लवली ऑटो से ही जुड़ा हुआ है अभी तक आपकी इस होनहार पुलिस ने लवली ऑटो में बीते दिन हुए सुसाईड और मर्डर केस में इस्तेमाल किये गए पिस्तौल के मालिक के बारे में भी कोई खुलासा नहीं किया? आखिर मृतक बिना लाइसेंस वाला पिस्तौल कैसे लेकर आया?
.
यह न्यूज़ आपको किसी लगी आपकी इस खबर के बाद क्या है राय, तो आप हमें हमारे www.facebook.com/ptbnewsonline/ पेज पर जाकर हमारी न्यूज़ के कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं / अगर आपके इलाके में भी है कोई समस्या तो आप हमें हमारे नंबर 9815505203 पर फ़ोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं / पीटीबी न्यूज़ आपकी समस्या को पहल के आधार पर पुख्ता से अपने पीटीबी न्यूज़ पर लगाएगा /
PTB Big Breaking News lovely sweets 2 kg almond theft 3 overcome Jalandhar






































