.
.
PTB Big Breaking News indian pilot will be released tomorrow imran khan PM pakistan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : पाकिस्तान ने भारतीय पायलट अभिनंदन को छोड़ने की घोषणा कर दी है / पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी संसद में ऐलान किया है कि वह अभिनंदन को कल रिहा कर देंगे /
.
बता दें कि बुधवार को एक पाकिस्तानी विमान ने भारतीय वायु सीमा में घुसने का प्रयास किया जिसे भारतीय वायु सेना ने मार गिराया, लेकिन इस दौरान एक भारतीय विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर पाकिस्तानी सीमा में गिर गया / पाकिस्तान ने उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को गिरफ्तार कर लिया था /
.
इमरान खान ने कहा, भारतीय सेना का पायलट हमने पकड़ा है, हम शांति का संदेश देते हुए, उन्हें वापस कर रहे हैं / सूत्रों की मानें, तो विंग कमांडर अभिनंदन कल बाधा बॉर्डर के रास्ते से वापस लौटेंगे / बता दें, भारत में विंग कमांडर के वापस आने को लेकर दुआएं हो रही थी / भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के जज्बे की तारीफ पूरे देश में हो रही है और लोग उनके पाकिस्तान से भारत सकुशल लौटने की कामना कर रहे थे /
.
.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ‘शांति का न्योता देने के लिए’ अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं / मंत्री ने जीओ न्यूज से कहा, प्रधानमंत्री इमरान खान टेलीफोन पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं और शांति का न्योता देने के लिए भी तैयार है / क्या मोदी तैयार हैं?
.
.
उन्होंने कहा, मुझे भारत की तरफ से पुलवामा आतंकी हमले का डोजियर बस अभी प्राप्त हुआ है और अभी इसे देखने का मौका नहीं मिला है..मैं फिर से कहता हूं कि हम डोजियर को खुले दिल से देखेंगे और इसकी जांच करेंगे / कुरैशी ने कहा, उन्हें यह डोजियर पहले भेजना चाहिए था / उन्होंने पहले हमला किया और फिर डोजियर भेजा / अगर उन्होंने पहले डोजियर भेजा होता और पाकिस्तान से जवाब मांगा होता, तो हमला करने की जरूरत नहीं पड़ती / उन्होंने कहा, अगर भारतीय पायलट को वापस भेजने से तनाव में कमी आएगी तो, पाकिस्तान इस पर विचार करने के लिए तैयार है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News indian pilot will be released tomorrow imran khan PM pakistan






































