PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

पुलवामा के तीकून में दो आतंकी ढेर, कल त्राल में मारा गया था जैश का पाकिस्तानी आतंकी,

PTB Big Breaking News pulwama encounter two militants killed during gunfight with forces in jammu-kashmir

.

.

PTB Big Breaking News pulwama encounter two militants killed during gunfight with forces in jammu-kashmir

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के तीकून में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है / सुरक्षाबलों ने आज तड़के दो आतंकियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया / फिलहाल मुठभेड़ बंद है लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है /

.

.

घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये हैं / पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया / इसी दौरा मुठभेड़ शुरू हो गई /

.

इससे पहले कल ही पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर हो गया / पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने त्राल के डार गंगीगुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था / उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर हुई है /

.

.

सुरक्षाबलों ने नवंबर महीने में कम से कम 10 आतंकियों को मार गिराया है / इस दौरान सुरक्षाबलों को स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शनों का भी सामना करना पड़ा है /

.

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और पूरी चौकसी बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया / बैठक में राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार, उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह, मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह समेत अन्य मौजूद थे / उन्होंने जमीनी हालात पर करीबी नजर बनाए रखने और सुरक्षाबलों तथा नागरिक प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय और तालमेल पर बल दिया /

.

.

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

PTB Big Breaking News pulwama encounter two militants killed during gunfight with forces in jammu-kashmir