.
.
PTB Big Breaking News punjab news protest against badal
आज सुबह से ही उनके खिलाफ श्री हरमंदिर साहिब के बाहर किसने शुरू किया रोष प्रदर्शन, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : सिख सदभावना दल द्वारा आज सुबह के समय से ही बादलों के खिलाफ रोष प्रदर्शन जारी है / बताया जा रहा है कि भाई बलदेव सिंह वडाला के नेतृत्व में श्री अकाल तख़्त साहिब को जाने वाले रास्ते के बाहर प्रदर्शनकारी हाथों में तख्ते पकड़कर बादलों के खिलाफ रोष व्यर्क कर रहे हैं /
.
.
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से फख्र-ए-कौम का ख़िताब वापिल लिया जाए / इसके अलावा अकाली दल से भी गुरुद्वारा संभाल प्रबंध वापिस लेने की मांग भी की जा रही है /
.
आपको बता दें कि बादल सरकार के 10 साल के कार्यकाल दौरान हुर्इ भूल माफ करवाने के लिए लाव-लश्कर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल सभी अकाली नेताओं के साथ श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे थे / अकाली दल की तरफ से यह सेवा तीन दिन लगातार जारी रखी जाएगी / अकाली दल द्वारा करवाए गए श्री आखंड पाठ का भोग आज डाला जाएगा /
.
.
वहीं जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने भी बादलों द्वारा श्री हरमंदिर साहिब में मांगी गई माफ़ी और खुद ही सजा को सुनाये जाने के फैसले का जमकर विरोध किया और कहा कि बादलों ने अगर अपने 10 साल के कार्य के दौरान गुनाह किये हैं तो वह उनका पूरा ब्यौरा दें /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News punjab news protest against badal































