PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

करतारपुर कॉरिडोर ISI की साजिश, पाकिस्तान सेना खेल सकती है बड़ा खेल,

PTB Big Political News kartarpur corridor plot of isi and pak army making conspiracy said captain amrinder singh

.

.

PTB Big Political News kartarpur corridor plot of isi and pak army making conspiracy said captain amrinder singh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना करतारपुर कॉरिडोर को लेकर साजिश रच रही है / प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने इसी साजिश के तहत कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के समक्ष कॉरिडोर को खोलने का विचार रखा था / यह स्पष्ट तौर पर आइएसआइ की योजना का हिस्सा है / पाकिस्तानी सेना ने भारत के विरुद्ध बहुत बड़ी साजिश रची है /

.

.

कैप्टन ने सिद्धू का बचाव किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सिद्धू के मुद्दे को गैरजरूरी तरीके से उभारा जा रहा है / जो इसको उभार रहे हैं वह आइएसआइ की योजना को देखने में असमर्थ हैं / शिअद व भाजपा का सिद्धू के मुद्दे को उभारना अपनी पीठ ठोंकने की जंग के अलावा और कुछ नहीं है / पाक पंजाब में आतंकवादी सरगर्मियों से अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है / अकाली-भाजपा ध्यान हटाने के लिए सिद्धू का मुद्दा उभार रहे हैं /

.

कैप्टन ने कहा कि बटवारे के समय से ही करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर खोलने की मांग लंबित थी / श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, डेरा साहिब और करतारपुर साहिब जैसे बहुत से धार्मिक स्थान बंटवारे के कारण पाकिस्तान में रह गए / पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व डॉ. मनमोहन सिंह ने भी कॅारिडोर खोलने का मुद्दा पाकिस्तान से उठाया था / मैंने खुद भी मामला उठाया था /

.

कैप्टन ने दोहराया कि उन्होंने सिद्धू को पाकिस्तान न जाने की सलाह दी थी / इसके बावजूद सिद्धू इमरान खान से दोस्ती के कारण वहां गए, जो तर्कसंगत नहीं था / मेरे भी वहां बहुत से दोस्त हैं / इनमें पाकिस्तान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज इलाही शामिल हैं / हम पिछले कार्यकाल के दौरान लगातार मिलते रहे हैं / इलाही पटियाला भी आए थे /

.

कैप्टन अमरिंदर ने यह भी कहा कि सरकार में उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू के साथ किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई / वह हमेशा स्पष्ट तरीके से बात करते हैं / उनकी एक ही समस्या है कि वह कई बार सोचने से पहले ही बोल जाते हैं / राहुल गांधी को अपना कैप्टन बताने की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह कोई मुद्दा नहीं है / सिद्धू ने हमेशा मुझे अपने पिता समान समझा है /

.

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Political News kartarpur corridor plot of isi and pak army making conspiracy said captain amrinder singh