.
.
PTB Big Breaking News US made changes to visa policy Study visa immigration overseas
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप वीजा पॉलिसी पर नरम पड़ते दिख रहे हैं / शीर्ष अमेरिकी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के लौटने से चिंतित ट्रंप ने कहा कि ऐसे लोगों को यहीं रहकर कंपनियों के विकास में योगदान देना चाहिए / शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यह बात कही /
.
.
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप द्वारा एच1बी वीजा पॉलिसी को सख्त किए जाने के चलते भारत और चीन के युवाओं के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया था / ट्रंप के ताजा रुख से विदेशी खासकर भारतीय छात्रों को बड़ी राहत मिल सकती है /
ट्रंप ने कहा, ‘बेतुकी इमिग्रेशन पॉलिसी के चलते अमेरिका से बुद्धिमान लोग जा रहे हैं /’
उन्होंने इमिग्रेशन पॉलिसी में खामियों को दूर करने की इच्छा दोहराई ताकि योग्यता के आधार पर अधिक लोग देश में आ सकें / ट्रंप ने कहा कि प्रशासन चाहता है कि देश में लोग कानूनी तरीके से योग्यता के आधार पर आएं /
.
.
मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘हमारे पास तमाम कंपनियां आ रही हैं / हमें अच्छे लोग चाहिए, लेकिन हम चाहते हैं कि वह योग्यता के आधार पर आएं / उन्होंने कहा, ‘मुझे प्रत्येक बड़ी कंपनियों से फोन आते हैं और वे कहते है कि हम देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में अपनी कक्षा के सर्वश्रेष्ठ लोगों को यहां रहने की अनुमति नहीं देते हैं, हम उन्हें अपने देश में रहने की अनुमति नहीं देते हैं /
.
.
इसलिए वे चीन, जापान और दुनिया के अन्य देश लौट जाते हैं और हम उन्हें नहीं रखते / वे हमारे सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करते हैं और फिर हम उन्हें विभिन्न परिस्थितियों के कारण रहने की कोई गारंटी नहीं देते / इसलिए हम कई योग्य लोगों को खो देते हैं / हम ऐसा नहीं कर सकते /’
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News US made changes to visa policy Study visa immigration overseas

































