.
.
PTB Big City News Annual Ajlas was organized from and from the Punjab National Bank Officers Association
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की जालंधर सर्कल यूनिट की और से त्रैवार्षिक आम अजलास का आयोजन, लायंस भवन लाजपत नगर जालंधर में किया गया / सभा का उद्धघाटन पंजाब जोन के जोनल मैनेजर श्री पी. के आंनद ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से किया /
.
.
इस सत्र की अध्यक्षता जालंधर सर्कल के अध्यक्ष श्री संजय भल्ला ने की / आने वाले अथितियों का स्वागत सर्कल सचिव और ए. जी. एस.(पंजाब) श्री के.के पाल ने किया / उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की जालंधर सर्कल इकाई बहुत कुशलता से काम कर रही है और समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन के साथ बेहतर तालमेल रखा जा रहा है / उन्होंने एसोसिएशन को अपनी ड्यूटी का निर्वाह करते हुए आने वाली समस्याओं के वारे में बताया /

उन्होंने कहा कि बैंक की शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है / कर्मचारी और अधिकारी आए दिन सेवानिवृत हो रहे हैं लेकिन बैंक में नई भर्ती नहीं हो रही है और कहीं न कहीं बैंक की शाखा को बटा लग रहा है / अधिकारी अत्यंत मानसिक तनाव में काम कर रहे है / उन्होंने कहा कि बैंक प्रवंधन को इस पर विचार करना चाहिए /
.
.
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र मंडलों के पदाधिकारियों ने भी हुमा कर भाग लिया / श्री अजय वर्मानी, DGM, सर्कल प्रमुख, जालंधर सर्कल, ने सर्कल कि उपलव्धियों का वर्णन किया और जिन कठिनाइयों का सामना कर पड़ रहा है उस पर भी रोशनी डाली / इसके उपरांत एसोसिएशन के महबूब के नेता कॉमरेड दलीप साहा ने अपने भाषण में कहा कि एसोसिएशन और बैंक कर्मचारियों की पेंशन तथा फैमली पेंशन वृद्धि पर बात करने से इन्कार कर दिया था /

लेकिन आईबोक ने अपना पक्ष मजबूती से रखते हुए कहा कि यदि पेंशनरो के बारे में बात नहीं की तो हम बातचीत का बहिष्कार करेंगे / एक दूसरी समस्या यह थी कि आईबीए सभी सकेल के अधिकारियों कि वेतन वृद्धि पर बात न करके अधिकारियों में फुट डालना चाहती थी जिसे आईबोक और युनाइटेड फोरम ने नकार दिया /
.
.
उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत से समस्या का समाधान हो जाएगा / इसके बाद एसोसिएशन की जालंधर सर्कल यूनिट की और से दलीप साहा द्वारा अंधविद्यालय जालंधर को ग्यारह हजार रुपए का चेक दान में दिया गया / अंत में संजय भल्ला ने उपस्थित अथितिगण का धन्यवाद करके प्रोग्राम की समाप्ति की तथा सभी को भोज के लिए प्रार्थना की /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News Annual Ajlas was organized from and from the Punjab National Bank Officers Association






































